Google Analytics Meta Pixel राज्य के दूर-दराज सहित हर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की सुगम उपलब्धता पर जोर: मुख्यमंत्री श्री बघेल - Ekhabri.com

राज्य के दूर-दराज सहित हर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की सुगम उपलब्धता पर जोर: मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में घुटना प्रत्यारोपण के लिए पूर्णतः ऑटोमेटिक रोबोट का किया शुभारंभ

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य के दूर-दराज सहित हर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और इसकी सुगम उपलब्धता के लिए हर संभव पहल की जा रही है। इसके तहत राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने का कार्य निरंतर जारी हैं। इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ हर नागरिक को मिले और गरीब से गरीब व्यक्ति भी गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज कराने में सक्षम हो सके।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज शाम राजधानी के श्री नारायणा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक पद्धति से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए मध्य भारत का सबसे पहला पूर्ण रूप से ऑटोमेटिक रोबोट का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने इसके लिए हॉस्पिटल के पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस सुविधा की यहां शुरूआत होना श्री नारायणा हॉस्पिटल के साथ-साथ हमारे प्रदेश की भी एक अच्छी उपलब्धि है। इस मशीन के आने से मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद मरीजों की घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए अन्य मेट्रो शहरों के बड़े अस्पतालों पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते पौने चार वर्षों के दौरान राज्य के चिकित्सा सेवा क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में मिलकर प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसरंचना को बहुत सुदृढ़ बना दिया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज हमारे राज्य में हर तरह की गंभीर बीमारियों की उत्कृष्ट चिकित्सा उपलब्ध है। इसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में न केवल भारत के अन्य प्रदेशों से बल्कि दुनिया के अनेक देशों के लोग अपनी चिकित्सा के लिए आ रहे है।      मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि अब हर तरह की नई और आधुनिक चिकित्सा तकनीकें हमारे राज्य के अस्पतालों में उपलब्ध हैं। यह हमारी मजबूत स्वास्थ्य अधोसंरचना का परिणाम था कि हमने कोरोना जैसी भीषण संकट का सफलता के साथ सामना किया। हमने न सिर्फ अपने राज्य के लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की बल्कि अन्य राज्यों की भी हम मदद करने में सफल रहे। हमारी सरकार राज्य के स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निजी क्षेत्र को अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने के लिए न केवल प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि सहयोग भी दे रही है। कार्यक्रम को डॉ. सुनील खेमका-श्री नारायणा हॉस्पिटल ने भी सम्बोधित किया।     सीयूव्हीआईएस नाम के इस रोबोट को साउथ कोरिया में एक कंपनी द्वारा विशेष रूप से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए निर्मित किया गया है, जो अत्याधुनिक एवं पूर्णतः ऑटोमेटिक है। विदित हो कि इसी कंपनी ने दुनिया में सबसे पहला सर्जिकल रोबोट लांच किया था। इसमें सर्जरी के पहले प्लानिंग के साथ मरीज के पैर के लोवर लिम्ब का, हिप, नी और एंकल को फोकस करते हुए सीटी स्कैन किया जाता है। एकदम फाइन एक्यूरेसी एवं मानन्यूट डिग्री के एंगल का करेक्शन होने की वहज से रोबोटिक सर्जरी के बाद यह नॉर्मल लिम्ब जैसा हो जाता है और इसमें जॉइंट्स की लाइफ एक्सपेक्टेंसी ज्यादा रहती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...