जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वानीगम पायीन करीरी इलाके में आज सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। जम्मू-कश्मीर में लगातार सुरक्षाबल, आतंकियों के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद कर रहे हैं। बता दें इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना है जिसके मद्देनजर सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रख आतंकियों को ढूंढ रहे हैं।










