Google Analytics Meta Pixel ओवल में जीतने की सोचने लगी थी इंग्लैंड, ऐसे चटकाए टीम इंडिया ने विकेट - Ekhabri.com

ओवल में जीतने की सोचने लगी थी इंग्लैंड, ऐसे चटकाए टीम इंडिया ने विकेट

 शार्दूल ने की शुरुआत, फिर बुमराह, जडेजा और उमेश ने किया कमाल
लंदन। इंंडिया ने चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 157 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। 1986 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज के दो मैच जीते हैं। पांचवें दिन पिच बल्लेबाज के लिए आसान थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पूरी ताकत झोंकते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। चलिए जान लेते हैं कि इंग्लैंड की दूसरी पारी में सभी 10 विकेट कैसे गिरे। जीत के लिए 368 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहतरीन रही थी। रोरी बन्र्स और हसीब हमीद ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर दी थी। यहां से इंग्लैंड मैच जीतने के बारे में भी सोचने लगा था। तभी शार्दूल ठाकुर ने इंग्लैंड की पारी के 41वें ओवर में लेफ्ट हैंडर के लिए बेहतरीन आउट स्विंग गेंद डाली। बन्र्स चकमा खा गए और विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे।
मयंक अग्रवाल के शानदार थ्रो से पवेलियन लौटे मलान
इंग्लैंड का दूसरा विकेट हमीद और डेविड मलान के बीच रन लेने में हुई गलतफहमी के कारण गिरा। जडेजा की गेंद पर हमीद सिंगल लेना चाहते थे। मलान शुरुआत में अटके लेकिन दौड़ पड़े। बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डिंग कर रहे मयंक अग्रवाल ने एक ही एक्शन में गेंद फील्ड कर ऋषभ पंत के पास थ्रो कर दिया। पंत ने गिल्लियां बिखेर दी और मलान डाइव लगाने के बावजूद क्रीज से बाहर रह गए।
जडेजा ने किया हमीद को क्लीन बोल्ड
हसीब हमीद को एक जीवनदान मिल चुका था। जडेजा की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मिड ऑन पर उनका आसान कैच छोड़ा था, लेकिन आखिरकार जडेजा ने ही हमीद को आउट किया। हमीद लेग स्टंप के बाहर टप्पा खाई गेंद की लाइन मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए।
बुमराह ने किया पोप और बेयरस्टो को बोल्ड
इंग्लैंड का चौथा और पांचवां विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। पुरानी गेंद रिवर्स स्विंग करना शुरू हो चुकी थी। बुमराह ने एक फुलर गेंद पर ओली पोप को बोल्ड किया। इसके अगले ओवर में उन्होंने बेहतरीन यॉर्कर पर जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी।
जडेजा के जाल में फंसे मोइन अली
लेफ्ट हैंडर बैट्समैन के ऑफ स्टंप के सामने बने फुटमाक्र्स का फायदा उठाते हुए जडेजा ने मोइन अली का विकेट लिया। मोइन इस गेंद को ठीक से नहीं खेल पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर शॉर्टलेग में चली गई जहां सब्स्टीट्यूट फील्डर सूर्यकुमार यादव ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।
लॉर्ड शार्दूल ने किया रूट को बोल्ड
टीम इंडिया को जो रूट का सबसे कीमती विकेट शार्दूल ठाकुर ने दिलाया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर शार्दूल का उप नाम लॉर्ड शार्दूल पड़ गया है। उन्होंने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी से भी इस नए नाम को सार्थक साबित किया।
टी-ब्रेक से ठीक पहले उमेश ने लिया वोक्स का विकेट
कप्तान विराट कोहली टी-ब्रेक से पहले गेंदबाजी में बदलाव करते हुए उमेश यादव को मोर्चे पर लेकर आए। उमेश ने कप्तान को निराश नहीं किया और क्रिस वोक्स का विकेट लेकर इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। इंग्लैंड का नौवां विकेट भी उमेश यादव ने ही लिया। उन्होंने क्रेग ओवर्टन को बोल्ड किया।
बुमराह ने लिया आखिरी विकेट, जश्न में डूबी टीम इंडिया
जेम्स एंडरसन को विकेटकीपर ऋ षभ पंत के हाथों कैच करवाकर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। एज लगने के बावजूद एंडरसन ने रिव्यू लिया था। रिप्ले से साफ जाहिर था कि उनका यह प्रयास टीम इंडिया को जीत से रोक नहीं सकता है और भारत ने 50 साल बाद ओवल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...