राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविद पाराशर ने भगवा वस्त्रों में धनुष दंड के साथ ताजमहल में प्रवेश किया। सुरक्षाकर्मियों ने भगवान श्रीराम का झंडा बाहर रखवाकर उन्हें स्मारक में प्रवेश दिया। अयोध्या छावनी के संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य को धर्मदंड की वजह से स्मारक में प्रवेश नहीं दिया गया था। उन्हें धर्मदंड स्मारक से बाहर रखकर जाने को कहा गया था, जिससे संत ने इन्कार कर दिया था। उन्होंने संत को रोके जाने पर सवाल उठाए हैं।
अयोध्या छावनी के संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य अपने तीन शिष्यों के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। पश्चिमी गेट पर तैनात भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारियों व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें धर्मदंड के धातु के होने के कारण उसे साथ लेकर जाने से रोक दिया था।
राष्ट्रीय हिदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविद पाराशर भगवा वस्त्र पहनकर और हाथों में धनुष दंड व झंडा लेकर ताजमहल के दीदार को पहुंचे। भगवान श्रीराम का झंडा बाहर रखवाकर उन्हें स्मारक में प्रवेश करने दिया गया। गोविद पाराशर ने कहा कि जब उन्हें धनुष दंड व भगवा वस्त्रों के साथ स्मारक में प्रवेश दे दिया गया तो मंगलवार को जगद्गुरु परमहंस आचार्य को क्यों रोका गया था। जांच के बाद इन पर कार्रवाई करनी चाहिए।
अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल प्रकरण की जांच को ताजमहल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दूसरी शिफ्ट में ताजमहल में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की है। सुरक्षाकर्मियों ने संत से धर्मदंड स्मारक के बाहर या लाकर रूम में रखकर ताजमहल में प्रवेश करने व लौटकर धर्मदंड लेकर जाने की बात कही थी। संत ने धर्मदंड के बिना स्मारक में प्रवेश् से इन्कार कर दिया था।
इस प्रकरण में वायरल वीडियो में परमहंस आचार्य ताजमहल को तेजोमहालय कहते हुए नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि ताजमहल, भगवान शिव का मंदिर तेजोमहालय है। वहां भगवान शिव की पिडी दबी है। वह भगवा वस्त्र पहने थे, इसलिए पुलिसकर्मियों व मिलिट्री वालों ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...