देश के नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ बचत करने का एक शानदार प्लेटफॉर्म है। ईपीएफओ कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। मगर, कोच्चि के एक व्यक्ति को जीवन भर की जमा पूंजी निकालने के लिए रिटायरमेंट के बाद नौ साल तक इंतजार करना पड़ा। इससे दुखी होकर आखिरकार 69 साल के केपी शिवरामन ने कोच्चि स्थित ईपीएफओ ऑफिस में आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे का आरोप है कि ईपीएफओ अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनके पिता ने आत्महत्या की है।
मृतक के बेटे प्रदीश ने कहा कि ईपीएफओ अधिकारियों ने मेरे पिता को नौ साल तक इंतजार कराया। हर बार डॉक्यूमेंट्स पूरे न होने की बात कहते हुए सेविंग का पैसा देने से इनकार करते रहे। आखिर में परेशान होकर मेरे पिता ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद उन्होंने बिना कोई कागजात लिए तुरंत फंड रिलीज कर दिया। यहां तक कि हमसे मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं मांगा। उन्होंने मेरे पिता के जीवनभर की बचत का पैसा वापस देने के लिए उनके मरने का इंतजार किया।
पीड़ित परिवार के अनुसार, शिवरामन की मृत्यु के बाद पत्नी को कानूनी हकदार बताने वाला एक कागज ईपीएफओ को दिया गया था। इसके अलावा कोई और डॉक्यूमेंट जमा नहीं कराया। फिर भी ईपीएफओ ने अचानक भुगतान कर दिया। ईपीएफओ का यह रवैया सवाल खड़े करता है। अगर पहले डॉक्यूमेंट पूरे नहीं थे तो मृत्यु हो जाने के बाद तुरंत भुगतान कैसे कर दिया? और अगर जरूरी डॉक्यूमेंट पहले ही थे, तो फिर शिवरामन को 9 साल तक इंतजार क्यों कराया गया?
अब मृतक के परिजनों ने ईपीएफओ के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। परिवार का कहना है कि उनके पास ‘सिस्टम से लड़ने के लिए’ पर्याप्त वित्तीय संसाधन नहीं है। फिर भी वे न्याय के लिए लड़ेंगे. उनका लड़ने का मकसद न सिर्फ केपी शिवरामन को न्याय दिलाना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि ऐसा किसी और के पिता के साथ न हो।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...