Google Analytics Meta Pixel 62 गांवों की बिजली काटने वाला कार्यपालन अभियंता सस्पेंड - Ekhabri.com

62 गांवों की बिजली काटने वाला कार्यपालन अभियंता सस्पेंड

बिजली बिल नहीं वसूल पाए तो गांवों की बिजली काट दी थी, अब निलंबित कर जगदलपुर भेजा
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड ने पंखाजूर के कार्यपालन अभियंता आरके चौहान को निलंबित कर दिया है। चौहान के ही निर्देश पर पिछले दिनों कांकेर जिले के पखांजुर मंडल में 62 गांवों की बिजली काट दी गई थी। मामले की जांच के बाद डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम ने पखांजूर के कार्यपालन यंत्री को निलंबित करने का आदेश जारी किया। अधिकारियों ने बताया, सामने आया था कि पिछले दिनों कार्यपालन अभियंता के निर्देश पर पंखाजूर संभाग के 62 गांवों की विद्युत लाईन को बाधित किया गया था। इसके लिए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की ओर से साल 2000 में जारी एक सर्कुलर का उपयोग किया गया है। इस सर्कुलर के तहत गांव में 50% से कम राजस्व वसूली के आधार पर बिजली काटी जा सकती है। अधिकारियों ने बताया, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के गठन के बाद से सप्लाई कोड ही मूल आधार होता है। उक्त सप्लाई कोड के आने के बाद पूर्ववर्ती सर्कुलर और नियम खुद ही समाप्त हो चुके हैं। कार्यपालन अभियंता की कार्यवाही को विभाग ने ही गैर कानूनी बताया। उसके बाद कार्यपालन अभियंता आरके चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनको कार्यपालक निदेशक जगदलपुर के कार्यालय से अटैच किया गया है।
इन उपकेंद्रों पर काटी गई थी बिजली
बताया जा रहा है, चार दिन पहले पखांजूर उपकेंद्र के तहत दस लाख से अधिक राशि के बकाया वाले गांवों पीवी 127, 21, 22, 23, 38, 33, 40 तथा 41 की लाइन काट दी गई थी। मथुरा उप केंद्र में भी दस लाख से अधिक वसूली शेष वाले दस गांव की लाइन काटी गई थी। बांदे में इलाके में 17 गांव, बड़गांव इलाके में 11 गांव, छोटेबेठिया इलाके में आठ गांव तथा कापसी उपकेंद्र के तीन गांव की लाईन कई दिन पहले ही काट दी गई थी।
अधिकारी का तर्क था, एक साल से लटका है बिल भुगतान
कांकेर में बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना था,प्रभावित गांव के लोग एक साल से बिल अदा नहीं कर रहे थे। अगर उनके घरों की लाईन काटी जाती है तो रात को वे चोरी से बिजली जलाते हैं। ऐसे में पूरे गांव की ही पूरी लाईन काट दी गई ताकि बिल भुगतान का दबाव बने।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...