तुर्की के एक कोयला खदान में विस्फोट से 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा धमाके में कम से कम 17 लोग घायल भी हुए हैं, इनमें से 8 गंभीर रूप से जख्मी हैं। गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने बताया है कि कई लोग अभी भी खदान में फंसे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह विस्फोट काला सागर के तटीय प्रांत बार्टिन के अमासरा शहर में सरकारी स्वामित्व वाली टीटीके अमासरा मुसेसे मुदुर्लुगु खदान में हुआ।
ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज ने कहा कि विस्फोट कोयला खदानों में पाई जाने वाली ज्वलनशील गैसों के कारण हुआ होगा। इस बहच बचाव अभियान के दौरान समन्वय के लिए अमासरा पहुंचे गृह मंत्री सोयलू ने कहा कि विस्फोट के समय खदान के अंदर करीब 110 लोग मौजूद थे। विस्फोट के बाद ज्यादातर मजदूर खदान से बाहर आने में सफल रहे। इसके बावजूद करीब 50 लोग खदान के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में ही फंसे रह गए।
तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी ने कहा कि पड़ोसी प्रांतों सहित क्षेत्र से बुलाए गए बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है। राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने दक्षिण-पूर्व तुर्की की अपनी पहले से निर्धारित यात्रा को रद्द कर दिया है। वह अब अमासरा जाएंगे। गवर्नर अर्सलान को घटना के बारे में जानकारी दे रहे एक मजदूर के हवाले से बताया कि वह अपने बलबूते पर कैसे खदान से बाहर आया। उसने बताया कि वह कितना ‘दबाव’ महसूस कर रहा था, इसके अलावा धूल और मलबे के कारण कुछ भी ठीक ढंग से दिखाई नहीं दे रहा था।
खदान में फंसे हुए दोस्तों या सहकर्मियों और परिजनों के कुशल होने की खबर के लिए कई लोग मौके पर पहुंचे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले तुर्की के सोमा शहर की खदान में सबसे बड़ा हादसा हुआ था, इसमें आग लगने की वजह से करीब 301 लोगों की मौत हो गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...