Google Analytics Meta Pixel जालबांधा में नवीन कॉलेज की स्थापना और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया - Ekhabri.com

जालबांधा में नवीन कॉलेज की स्थापना और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

रायपुर,-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खैरागढ़ विधायक  यशोदा नीलांबर वर्मा के नेतृत्व में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के शासकीय हाई स्कूल मदराकुही के विद्यार्थियों और अध्यापकों के प्रतिनिधि मंडल में सौजन्य मुलाकात की। स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य सरकार के पिछले वर्ष के बजट में जालबांधा में नवीन महाविद्यालय की स्वीकृति करने और गरीब बच्चों की अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क स्कूली शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने की योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।  विद्यार्थियों ने कहा कि खैरागढ़, छुईखदान, गंडई और साल्हेवारा में स्वामी आत्मानंद अंग्रजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किये गए हैं। जिससे हमारे भाई बहनों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बनाए जाने के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। स्कूल की छात्रा निरजला वर्मा और निहारिका सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा की जालबांधा में कॉलेज खुलने पर यहां के छात्रों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए काफी सुविधा हो जायगी। पढ़ाई के लिए अब बाहर जाना नहीं पड़ेगा, जिससे यहां के शैक्षणिक स्तर में भी काफी बदलाव होगा। छात्राओं ने प्रदेश के गरीब छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा की स्कूल के खोले जाने से अब गरीब बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल पा रही है। अब वे अच्छी इंग्लिश बोल पा रहे हैं। इससे उन्हें आगे कैरियर बनाने में भी काफी मदद मिलेगी। बच्चों ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बनाए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...