Google Analytics Meta Pixel कटफ्लावर, पिनसुटिया, इंडोर प्लांट सहित बर्ड ऑफ प्राईड, पम्पास जैसे अनेक फूल बिखेरेंगे अपनी छठा - Ekhabri.com

कटफ्लावर, पिनसुटिया, इंडोर प्लांट सहित बर्ड ऑफ प्राईड, पम्पास जैसे अनेक फूल बिखेरेंगे अपनी छठा

राजधानी के गांधी उद्यान में विशेष फल, फूल एवं सब्जियों की लगेगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी, बोनसाई का रहेगा विशेष आकर्षण

मुख्यमंत्री  बघेल प्रदर्शनी का 7 जनवरी को करेंगे शुभारंभ

रायपुर- राजधानी में तीन दिनों तक मौसमी तथा विशेष प्रजाति के फूलों, फलों तथा सब्जियों का संगम होगा। गांधी उद्यान में 7 से 9 जनवरी तक तीन दिवसीय विशेष फल, फूल एवं सब्जियों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। इसमें विशेष रूप से कट फ्लावर, पिनसुटिया विशेष रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही विशेष इंडोर प्लांट, एरीका पॉम, स्नेक प्लॉन्ट्स का भी शामिल रहेंगे। इस प्रदर्शनी में 5 से 50 वर्ष तक के आयु के बोनसाई आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। यह प्रदर्शनी उद्यानिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, नगर निगम रायपुर और निजी संस्था ‘प्रकृति की ओर सोसायटी‘ की संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट किस्मों के फल, फूल एवं सब्जियों के लिए किसानों को पुरस्कृत भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 7 जनवरी को शाम 5 बजे इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे तथा खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रदर्शनी का समापन 9 जनवरी को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य में होगा। प्रदर्शनी में जशपुर में किए गए चाय, रायगढ़ में काजू, बस्तर और रायगढ़ में ऑयल पॉम की खेती, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर और महासमुंद की किए जाने वाले ड्रेगन फ्रूट के किसान अपनी फसलों को प्रदर्शित करेंगे। ‘प्रकृति की ओर सोसायटी‘ के सचिव श्री मोहन वार्ल्यानी से दी गई जानकारी के अनुसार इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदेश के प्रकृति प्रेमियों को विभिन्न प्रकार के विशेष फूल डच गुलाब, गेन्दा, ग्लेेडोलाई, सेंवती, डेहलिया के अतिरिक्त जरबेरा, फ्लाक्स बर्बीना, कारनेशन, एनथोरियम, एलकोनिया, लीली, बर्ड ऑफ प्राइड, पम्पास, बटन बॉमस, इत्यादि किस्मों के मौसमी फूलों की झलक मिलेगी।प्रदेश के किसानों द्वारा उन्नत किस्मों के फलों और सब्जियों के पौधे एवं बीज विक्रय के लिए उपलब्ध होगी। साथ ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गमलों एवं छत पर सब्जी उगाने की विधि एवं जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा रोपण योग्य पौधे न्यूनतम मूल्य पर विक्रय के लिए उपलब्ध होगी। इस प्रदर्शनी में स्टॉलों में औषधीय पौधों का प्रदर्शन एवं उनके औषधीय गुणों की जानकारी के साथ-साथ औषधीय पौधे निःशुल्क प्रदान की जाएगी। लोग स्टॉलों में कृषि उत्पाद, गृह वाटिका के लिए आवश्यक उपकरण, खाद, बीज और पौधे भी खरीद सकते है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...