छत्तीसगढ़ के धमतरी में खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर डॉक्टर के घर छापेमारी करने वाले शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। डॉक्टर के घर में 200 करोड़ रुपये रखे होने की झूठी सूचना पर फर्जी IT टीम बनाकर रेड डालने वाले इस गिरोह के 12 आरोपियों को धमतरी पुलिस ने अलग-अलग राज्यों और जिलों से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह मामला 17 नवंबर 2025 का है, जब रत्नाबांधा निवासी डॉक्टर दिलीप राठौर के घर 6–7 लोग खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर पहुंचे थे। बिना पहचान पत्र और बिना वैध तलाशी वारंट के आरोपियों ने करीब ढाई घंटे तक घर के हर कमरे, अलमारी और लॉकर की तलाशी ली। इस दौरान डॉक्टर और उनके परिजनों को घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया। जब कुछ भी हाथ नहीं लगा तो आरोपी दो कारों में सवार होकर फरार हो गए।
12 दिसंबर 2025 को मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज होने के बाद एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और नागपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा सहित कई स्थानों पर दबिश देकर सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें डॉक्टर के घर 200 करोड़ रुपये नकद होने की सूचना मिली थी। इसी लालच में उन्होंने सुनियोजित साजिश रचकर फर्जी इनकम टैक्स टीम बनायी और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कारें, मोबाइल फोन और नकदी ले जाने के लिए रखी गई जूट की बोरी भी जब्त की है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
बबलू अजबराव नाइक उके नीना मामा पिता अजबराव उके उम्र 43 वर्ष, निवासी नागपुर महाराष्ट्र
अर्पण उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 25 वर्ष निवासी वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र
अमन उत्तम मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 26 साल निवासी वठोडा रोड थाना नंदनवन महाराष्ट्र
जय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला पिता जगतराम शिवरीया उम्र 52 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
दीपक मोहन वर्ड पिता मोहन वर्ड उम्र 22 वर्ष निवासी बस स्टैंड के पीछे नयाकुंड महाराष्ट्र
सजय रामटेके पिता राजेन्द्र रामटेके उम्र 34 वर्ष निवासी झुर्रीपारा जिला बालोद छग
गजेन्द्र कुमार साहू उर्फ पिता राजेश कुमार साहू उम्र 31 वर्ष निवासी कुसुमकसा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद
विवेक उर्फ विक्की कोर्सवाडा पिता द्रोणेन्द्र कोर्सवाडा उम्र 33 साल निवासी बोरसी कालोनी पदनाभपुर दुर्ग
उमेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बजरंग चौक भटगावं थाना रूद्री जिला धमतरी
जितेन्द्र कुमार बघेल पिता नीलकंठ बघेल उम्र 32 साल निवासी भाठापारा बोधन रोड रजौली थाना रनचिरई, जिला बालोद, हाल मुकिम हाउसिंग बोर्ड एलआईजी 717 सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर
चेतन साहू पिता झीटू राम साहू उम्र 44 साल निवासी सांगली थाना गुरूर, जिला बालोद
श्रवण ध्रुव पिता छत्तर सिंह ध्रुव उम्र 38 साल निवासी हटकेशर वार्ड धमतरी, जिला धमतरी
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...