ग्वालियर में प्रसिद्ध टूरिस्ट गाइड कालू ने किले से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कालू नशे की गिरफ्त में था। उसे स्मैक का नशा करने की लत लग गई थी। हालांकि कालू के भाई और माँ ने हत्या किए जाने का आरोप किले पर मौजूद अन्य टूरिस्ट गाइडों पर लगाया है। पुलिस ने कालू की लाश को सुबह किले की तलहटी से बरामद किया और उसे तत्काल पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस का कहना है कि आसपास की गई प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कालू नशे का आदी था। स्मैक के नशे में ही उसने किले से कूदकर खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
कालू बेहद होनहार टूरिस्ट गाइड था, उसे इंग्लिश, इटालियन फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मनी जैसी 8 विदेशी भाषाओं का ज्ञान था। कालू सिर्फ पांचवी कक्षा तक स्कूल में पढ़ा था। फिर भी उसकी विदेशी भाषाओं पर अच्छी खासी पकड़ थी। टैलेंटेड गाइड कालू विदेशियों की पहली पसंद था। कालू प्रदेश का एकमात्र ऐसा गाइड था, जो बिना हाई क्वालिफिकेशन के अपने टैलेंट के माध्यम से विदेशी भाषाओं का ज्ञान सीखा था। टूरिस्ट गाइड कालू बेहद खुशमिजाज किस्म का था। उसका बचपन किले पर बीता। ग्वालियर किले पर आने जाने वाले विदेशी सैलानियों से ही उसने विदेशी भाषाएं सीखी थी।
परिजनों की माने तो शायद कालू का यह टैलेंट ही उसकी जान का दुश्मन बन गया। अन्य टूरिस्ट गाइड कालू से जलन रखने लगे। उसे ग्वालियर के किले पर गाइड का काम भी नहीं करने दे रहे थे। परिजनों ने भी कालू के नशे का आदि होने की बात स्वीकार की है, लेकिन उनका कहना है कि, कालू ने लंबे समय से नशे को छोड़ दिया था। वह अब सामान्य जिंदगी जी रहा था। रात कालू किले पर ही था, उसने अपनी मां और भाई के साथ खाना खाया और रात 11:00 बजे घूमने की कहकर घर से बाहर निकल गया। सुबह उसकी किले की तलहटी में लाश पड़ी मिली।
टूरिस्ट गाइड कालू की डेड बॉडी किले की तलहटी में पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची बहोड़ापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। अचानक इस तरह उसके खुदकुशी किये जाने की घटना कई सवालों को जन्म दे रही है? फिलहाल उसकी मौत की असली वजह क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...