Google Analytics Meta Pixel तालिबान के लिए धन जुटाने वाले पाकिस्तान को सता रहा एफएटीएफ का भय - Ekhabri.com

तालिबान के लिए धन जुटाने वाले पाकिस्तान को सता रहा एफएटीएफ का भय

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के लिए धन जुटाने का एलान तो कर दिया, लेकिन अब स्टेट बैंक को यह भय सताने लगा है कि कहीं इसके कारण देश को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना न करना पड़े।
एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने वित्त मंत्रालय को अफगानिस्तान सरकार के राहत कोष के लिए घरेलू अथवा विदेशी चंदा नहीं जुटाने की सलाह दी है। उसका कहना है कि बिना किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन की सहभागिता के तालिबान सरकार के लिए चंदा जुटाना पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। उसे मनी लांड्रिंग विरोधी और टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। एफएटीएफ अगले ही महीने कई पैमानों पर पाकिस्तान के प्रदर्शन की समीक्षा करने वाला है।
पेरिस स्थित संस्था ने पाकिस्तान को जून 2018 के बाद से ग्रे लिस्ट में रखा है। अबतक पाकिस्तान ने ग्रे लिस्ट से बाहर आने के लिए सुझाई गई दो कार्य योजनाओं पर अमल नहीं किया है। इनमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकियों पर मुकदमा चलाना और उनकी संपत्तियों को जब्त करना शामिल है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक एसबीपी को और अधिक स्वतंत्रत बनाने के लिए विधेयक लाए जाने के बाद से यह पहला मौका है, जब उसने सरकार की राहत कोष योजना के खिलाफ कोई कदम उठाया है। अतिरिक्त छह अरब डालर की सहायता सुविधा के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के साथ समझौते के तहत केंद्रीय बैंक को स्वायत्तशासी बनाने की दिशा में पहल की गई है।
पाकिस्तान सरकार ने वित्त विभाग के माध्यम से दिसंबर के अंत में एसबीपी को अफगानिस्तान राहत कोष के लिए एक संग्रह खाता खोलने को कहा था। इसमें तालिबान को बैंकिंग चैनलों के माध्यम से भुगतान किए जाने का प्रस्ताव भी शामिल था। तब एसबीपी ने इसे चुनौतीपूर्ण करार दिया था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...