Google Analytics Meta Pixel बिहार में प्रेम प्रसंग में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या - Ekhabri.com

बिहार में प्रेम प्रसंग में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या

बिहार के कटिहार जिले में अपराधियों ने महिला सिपाही प्रभा भारती (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभा मुंगेर जिले के जमालपुर की रहने वाली थी। वह कटिहार पुलिस लाइन में पदस्थापित थी। बुधवार को जमालपुर से कटिहार आने के क्रम में कोढ़ा क्षेत्र की भटवारा पंचायत के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-81 पर उसकी हत्या कर दी गई।

 

 

पुलिस के अनुसार प्रभा का कटिहार जिले के ही फलका स्थित मोरसंडा गांव निवासी मु. छोटे के साथ एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप होने के बाद से मु. छोटे उसे परेशान कर रहा था। प्रभा ने महिला थाने में इस संबंध में मौखिक शिकायत भी की थी। इसके बाद पुलिस दो बार छोटे के घर पर भी गई थी। वहीं, कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार का कहना है कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कई बिदुओं पर जांच कर रही है।

 

 

हत्यारे ने प्रभा की गर्दन के पास दो गोलियां मारीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो-तीन गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर युवती को खून से लथपथ देखा। सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल से खोखा व गोली बरामद हुई है। प्रभा भारती जमालपुर के फरीदपुर ओपी क्षेत्र के दास टोली निवासी प्रधानाध्यापक मनोज दास की छोटी बेटी थी। जमालपुर पुलिस के अनुसार प्रभा के परिजन ने बताया कि उसका मुस्लिम लड़के से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले दोनों में ब्रेकअप हो गया था। उसी ने प्रभा की हत्या की होगी।

 

 

 

मोरसंडा के ग्रामीणों के अनुसार छोटे दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। दो साल पहले ही वह गांव लौटा था। इसके बाद से वह घर पर ही रहा है। इसी दौरान महिला सिपाही से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। कोढ़ा थाना अध्यक्ष रुपक रंजन सिह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रभा के स्वजन के पहुंचने के बाद ही कुछ और जानकारी मिल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...