Google Analytics Meta Pixel शीला होटल में लगी भीषण आग, घंटो मशक्कत के बाद पाया काबू - Ekhabri.com

शीला होटल में लगी भीषण आग, घंटो मशक्कत के बाद पाया काबू

लगी थी महासेल, वहीं से शुरू हुई आग
दुर्ग ।  दुर्ग शहर के अत्यंत भीड़भाड़ वाले इलाके मुख्य मार्केट में स्थित  शीला होटल में आज देर रात आग लगी, जिस पर सुबह काबू पाया जा सका। इस की सूचना मिलते ही तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यह आग किन कारणों से लगी है इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है। वह ठहरे सारे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह जानकारी मिली है कि जिस वक्त घटना हुई है उस समय होटल में बड़ी संख्या में यात्री ठहरे हुए थे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल में आग लगने का पता चलने के बाद तत्काल उसकी पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम के फायर ब्रिगेड को  को सूचना दी गई। कल करवा चौथ था संभवत इसीलिए होटल में यात्रियों की  अधिक भीड़ नहीं थी। करवा चौथ के दिन ज्यादातर लोग अपने घर में रहते हैं। दुर्ग एसडीएम श्री पोयम ने हमारी टीम को बताया है कि घटना के समय होटल में सिर्फ 5 यात्री ठहरे हुए थे। इसमें से दो तीन महा सेल के लोग ही थे। आग का धुआं उठने लगा और चारों तरफ  फैलने लगी तो वहां ठहरे यात्री घबरा गए। इसी घबराहट में एक यात्री पीछे से कूद गया जिससे उसे चोट आई है। पैर तथा कूल्हे में चोट आने की खबर है जो कि अत्यधिक गंभीर नहीं बताई जा रही है। महासेल में कपड़ा और प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था जिससे आग तेजी से फैल गई और बताया था कि महा सेल का सारा सामान धू-धू कर जलने लगा।
निगम की टीम  निरोधी दस्ते के साथ पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो गई। साथ ही नागरिकों को बाहर निकालने की कार्रवाई भी आरंभ हुई। सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केवल एक नागरिक को मोच आई है और सभी  हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रशासन की टीम लगातार मौके पर नजर रखे हुए हैं निगम की टीम और पुलिस की टीम होटल में मौजूद है।
-सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया: एसपी
सीएसपी श्री जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग पर काबू पाने का काम अंतिम चरण पर है। निगम आयुक्त  हरेश मंडावी भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। यह जानकारी मिली है कि होटल के फस्र्ट फ्लोर से सबसे पहले आग की लपटें देखी गई। उसके बाद यह आग बढ़ती चली गई। फस्र्ट फ्लोर में कपड़े और खिलौनों की महासेल लगी हुई है। आग यहीं से शुरू हुई तथा धीरे-धीरे बढ़ती गई और इससे महा सेल के कपड़े खिलौने तथा दूसरे सामान के पूरी तरह से जल जाने की खबर आ रही है, जिससे  बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। बचाव कार्य कई घंटों तक चलता रहा है जिसमें अभी भी बचाव दल जुटा हुआ है।
आगे पर पा लिया है काबू: एसडीएम
एसडीएम श्री विनय पोयम ने जानकारी देते हुए कहा कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है साथ ही यहां पांच नागरिकों को निकाला गया है इसमें एक नागरिक को मोच आई है हादसे में सभी सुरक्षित हैं। आग के कारणों की जांच की जा रही है आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। एक बात यह भी उल्लेखनीय है कि शहर में तमाम होटल चल रहे हैं लेकिन उसमें से ज्यादातर में अग्नि सुरक्षा से बचाव हेतु इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में आग लगने जैसी किसी अनहोनी के होने पर बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...