राजनांदगांव जिले के चिचोला क्षेत्र के पांचों बालिकाएं ग्वालियर में मिल गई है। साइबर सेल और रेलवे सुरक्षा बल की मदद से चिचोला पुलिस लापता सभी को सुरक्षित राजनांदगांव ले आए हैं। जैसे ही उनके सुरक्षित मिलने की सूचना स्वजन को मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी बेटियों को सुरक्षित देख खुशी से उनकी आंखें नम हो गई। बीते मंगलवार सुबह करीब दस बजे बापूटोला की चार और आंवराटोला की एक युवती परिवार में बिना बताए निकल गई थी। इसमें तीन नाबालिग है और दो बालिग है। दोपहर-शाम तक जब बालिकाएं घर नहीं लौटी तब स्वजन ने गांव के अलावा रिश्तेदारों से पूछताछ की। मगर कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन बुधवार को स्वजन ने चिचोला पुलिस चौकी पहुंचकर पांचों सहेलियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई। साइबर सेल की मदद से बालिकाओं का लोकेशन ग्वालियर में मिला। चिचोला पुलिस टीम ग्वालियर रवाना हुई, जहां से सभी को सुरक्षित लेकर लौट आए।
डोंगरगढ़ स्टेशन में मिला था लोकेशन
चिचोला पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उनका लोकेशन ट्रेस किया। बालिकाओं का लोकेशन बुधवार दाेपहर में डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास देखा गया। इसके बाद तत्काल पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें पता चला कि सभी बालिकाएं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर रवाना हुई है। साइबर सेल द्वारा ट्रेन का लाइव लोकेशन ट्रेस किया। ट्रेन का लोकेशन झांसी और ग्वालियर के बीच होने से आरक्षक मनीष मानिकपुरी ने आपीएफ क्राइम नागपुर के प्रभारी विकास सिंह से संपर्क कर सहायता ली। ग्वालियर आरपीएफ प्रभारी संजय कुमार आर्या से फोन कर जानकारी दी और ई-मेल के माध्यम से बालिकाओं का नाम, पता और फोटो भेजा। इसके बाद आरपीएफ की टीम ने ट्रेन के ग्वालियर स्टेशन पहुंचने पर सर्च अभियान चलाकर एस-2 बोगी से सभी बालिकाओं को सकुशल ट्रेन से उतार लिया।
चिचोला की टीम पहुंची ग्वालियर
बालिकाओं के सुरक्षित होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने चिचोला पुलिस की टीम को ग्वालियर रवाना किया। स्थानीय पुलिस और आरपीएफ ग्वालियर की संयुक्त कार्रवाई से गुम की सूचना मिलने के कुछ घंटे में ही पांचों बालिकाओं को ढूंढ लिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने पांच बालिकाओं को ग्वालियर से वापस लाने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में पुलिस चौकी प्रभारी आरएस सेंगर और उनकी टीम के साथ प्रभारी साइबर सेल द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, आरपीएफ क्राइम प्रभारी नागपुर विकास सिंह औरआरपीएफ प्रभारी ग्वालियर संजय कुमार आर्या के टीम की सराहनीय भूमिका रही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...