रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र के रैरुमा से कुछ दूरी पर भारतमाला सड़क पर एक नहीं कई मवेशियों की मौत हो गई। यह मौत तेज रफ्तार एक भारी वाहन से हुई है। खबर है कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर घूम रहे मवेशियों को ठोकर मारकर अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पांच की मौके पर ही मौत होगी जबकि दो मवेशी जीवन मरण के बीच जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक एर्टिगा कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नही हुई। लेकिन इस हादसे के दौरान काजूबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि 5 बैलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य बैल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनके पैर टूटने की सूचना है। घटना के बाद भारतमाला सड़क पर बैलों की लाशें बिछ गईं। बेलगाम रफ्तार के खिलाफ ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। बहरहाल पूरे मामले में धर्मजयगढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज करते मामले को विवेचना में ली है।










