रायपुर, 20 मई 2026। छत्तीसगढ़ की योजनाबद्ध राजधानी नवा रायपुर अटल नगर आज देश के तेजी से विकसित हो रहे स्मार्ट शहरों में प्रमुख स्थान बना चुका है। आधुनिक अधोसंरचना, हरित विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आईटी और निवेश के क्षेत्रों में लगातार हो रही प्रगति ने इसे भविष्य के भारत का आदर्श शहरी मॉडल बना दिया है।

स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और जल प्रबंधन में बड़ी उपलब्धि
नवा रायपुर में 52 एमएलडी क्षमता की जल आपूर्ति प्रणाली और आधुनिक जल शोधन संयंत्र के जरिए पूरे शहर में दीर्घकालिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, 10.66 किलोमीटर लंबी बायोस्वेल्स और रिचार्ज सिस्टम से जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिली है।
परिवहन और कनेक्टिविटी को मिला नया विस्तार
रायपुर-राजिम रेल सेवा का विस्तार सीबीडी स्टेशन तक होने से शहर की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार को ध्यान में रखते हुए पिंक ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई है, जबकि ई-बस सेवा भी जल्द शुरू होने वाली है।
एडूसिटी के रूप में उभरता शिक्षा केंद्र
करीब 200 एकड़ में विकसित हो रही एडूसिटी में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को भूमि आवंटित की गई है। स्कूलों का उन्नयन कर उन्हें स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुल रही हैं।
मेडिसिटी से स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा
लगभग 500 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही मेडिसिटी में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। इस परियोजना से मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और बड़े स्तर पर निवेश आकर्षित होगा।
महिला सशक्तिकरण और श्रमिक कल्याण
कार्यरत महिलाओं के लिए 1,000 क्षमता वाले हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, प्रवासी श्रमिकों के लिए आधुनिक आवास सुविधा भी तैयार की जा रही है।
पर्यटन और MICE हब के रूप में विकास
नवा रायपुर में सांस्कृतिक केंद्र, कन्वेंशन सेंटर और स्पोर्ट्स सिटी का विकास किया जा रहा है, जिससे यह शहर पर्यटन और बड़े आयोजनों का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
आईटी और सेमीकंडक्टर हब बनने की ओर कदम
यहां एआई डेटा सेंटर पार्क और सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना की दिशा में कार्य हो रहा है। आईटी सेक्टर में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
हरित विकास और सतत पहल
एक लाख से अधिक पौधारोपण और हरित कॉरिडोर के विकास से शहर का पर्यावरण संतुलन मजबूत हुआ है। नवा रायपुर को पर्यावरण-अनुकूल और जल-संवेदनशील शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
भविष्य की कार्ययोजना
आने वाले समय में अधोसंरचना विस्तार, आईटी हब विकास, मेडिसिटी और एडूसिटी विस्तार सहित कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 40 नई ई-बसों का संचालन भी प्रस्तावित है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...