Google Analytics Meta Pixel सिम्स में पहली बार VATS सर्जरी से टीबी मरीज का सफल इलाज   - Ekhabri.com

सिम्स में पहली बार VATS सर्जरी से टीबी मरीज का सफल इलाज  

रायपुर/बिलासपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार आधुनिक वीडियो असिस्टेड थोरास्कोपिक सर्जरी (VATS) तकनीक के जरिए टीबी जनित प्लूरल इफ्यूजन से पीड़ित 57 वर्षीय मरीज का सफल उपचार किया है। इस सफलता के साथ अब राज्य में ही जटिल फेफड़ा एवं वक्ष रोगों का इलाज संभव हो गया है।

 

तीन महीने से बीमार था मरीज

 

मरीज पिछले करीब तीन माह से लगातार बुखार से पीड़ित था। प्रारंभ में निजी चिकित्सकों से उपचार और टाइफाइड की दवाइयों से अस्थायी राहत मिली, लेकिन समस्या फिर बढ़ गई। जांच में दाहिनी ओर फेफड़े के आसपास अधिक मात्रा में पानी (राइट प्लूरल इफ्यूजन) पाया गया।

 

टीबी की पुष्टि के बाद शुरू हुआ इलाज

 

सिम्स के टीबी विभाग में भर्ती मरीज की विस्तृत जांच के बाद ट्यूबरक्लोसिस प्लूरल इफ्यूजन की पुष्टि हुई और एंटी-ट्यूबरक्लोसिस ट्रीटमेंट (ATT) शुरू किया गया। बावजूद इसके, बार-बार प्लूरल टैपिंग के बाद भी पानी दोबारा भरने लगा।

 

विशेषज्ञों के समन्वय से हुआ जटिल ऑपरेशन

 

मरीज की स्थिति गंभीर होने पर उसे जनरल सर्जरी विभाग में रेफर किया गया। टीबी, जनरल सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों ने मिलकर VATS सर्जरी करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान फेफड़े के आसपास जमा द्रव को सफलतापूर्वक निकाला गया, साथ ही डिकॉर्टिकेशन और बायोप्सी भी की गई।

 

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और वर्तमान में वह स्वस्थ है।

 

इन डॉक्टरों ने निभाई अहम भूमिका

 

यह सर्जरी जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. कोमल प्रसाद देवांगन, डॉ. विनोद तमकनंद और डॉ. सुशील पात्रे ने की। साथ ही डॉ. ऋतेश, डॉ. गरिमा शर्मा और टीबी विभाग के डॉ. अनिल डरसेना की टीम ने सहयोग किया। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. मधुमिता मूर्ति और उनकी टीम ने संभाली।

Read Also  पूर्व सीएम भूपेश के करीबियों के यहां ACB का छापा..शराब कारोबारी पप्पू बंसल, विजय भाटिया के घर पहुंची टीम, जांच जारी..

 

अब सिम्स में ही मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

 

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि VATS मशीन की उपलब्धता से पहले ऐसे मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता था। हर महीने 10–12 मरीज इस समस्या के आते थे। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

खर्च में भी होगी भारी बचत

 

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के अनुसार, निजी अस्पतालों में इस सर्जरी पर 1–2 लाख रुपये तक खर्च आता है, जबकि सिम्स में यह उपचार शासकीय दरों और आयुष्मान भारत योजना के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

विशेषज्ञों की सलाह

 

डॉक्टरों ने बताया कि लगातार बुखार, सीने में दर्द, सांस फूलना या फेफड़ों में पानी भरने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और आधुनिक तकनीक से जटिल बीमारियों का भी सफल इलाज संभव है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *