जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। इमरान खान के परिवार को मंगलवार को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया, जिसके विरोध में उनकी बहन अलीमा खान और पीटीआई के सैकड़ों नेता देर रात अडियाला जेल के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि इमरान खान को लंबे समय से गैर-कानूनी आइसोलेशन में रखा गया है और उनके साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
अलीमा खान ने जेल गेट पर धरने के दौरान कहा कि वे पिछले आठ महीनों से हर मंगलवार जेल पहुंच रही हैं, लेकिन उन्हें मुलाकात की अनुमति नहीं मिल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई को “टॉर्चर” किया जा रहा है और सरकार कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रही।
धरना प्रदर्शन के दौरान पीटीआई के सैकड़ों नेता मौजूद रहे, जिन्होंने इमरान खान की स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। अडियाला जेल के आसपास भारी सुरक्षा तैनात की गई थी, ताकि स्थिति न बिगड़े। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पीटीआई के वरिष्ठ नेता—सेक्रेटरी जनरल सलमान अकरम राजा और खैबर पख्तूनख्वा के प्रांतीय प्रमुख जुनैद अकबर खान—भी धरने में शामिल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने मंगलवार और गुरुवार को मुलाकात की अनुमति दी थी, इसके बावजूद जेल प्रशासन ने लगातार परिवार को इमरान खान से मिलने से रोका। इससे पार्टी के नेताओं में नाराजगी बढ़ी है। 2 दिसंबर को इमरान खान की बहन उजमा खान को करीब एक महीने बाद मुलाकात की इजाजत दी गई थी। यह मुलाकात केवल लगभग 20 मिनट चली। उजमा खान ने दावा किया कि इमरान खान शारीरिक रूप से ठीक दिख रहे थे, लेकिन जेल में उन्हें “साइकोलॉजिकल टॉर्चर” झेलना पड़ रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर भी मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...