पंजाब में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। पूर्व कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे बलबीर सिह सिद्धू, उनके भाई व मोहाली के मेयर अमरजीत सिह जीती, पूर्व मंत्री डा. राज कुमार वेरका, पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा, पूर्व विधायक केवल ढिल्लों समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। इन नेताओं को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पार्टी में शामिल कराया। इसके कुछ ही समय बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में पहुंचे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नेताओं को भाजपा में शामिल करने के लिए शाह के चंडीगढ़ दौरे का इंतजार किया जा रहा था। कांग्रेस को मात देने के लिए यह बिसात शाह की ही बिछाई हुई है।
पंजाब में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है जब उसके वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ये सभी कांग्रेस में पहली पंक्ति के नेता थे। इनमें बरनाला से दो बार विधायक रहे केवल सिह ढिल्लों को इस बार चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर निकाल दिया था। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने व्यंग्यात्मक ढंग से पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके जाने से युवा नेताओं के लिए खाली हुईं सीटों के लिए वह आभारी हैं। ट्वीट किया कि इन नेताओं ने भाजपा में शामिल होकर आम पृष्ठभूमि वाले युवा नेतृत्व के लिए जगह खाली कर दी है। कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिह के कार्यकाल में जिन लोगों ने गलत काम किए, वे सभी भाजपा में जा रहे हैं। कैप्टन के पास इनकी फाइलें हैं और उन्होंने इन सभी को कहा है कि वह इसे केंद्र सरकार को दे देंगे। अन्यथा वह भाजपा में शामिल हो जाएं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...