छतीसगढ़ के रायपुर के व्यापारियों से जोधपुर राजस्थान के जालसाजों ने एक करोड़ 58 लाख रुपये ठग लिए। पंकज मलंग 31 वर्ष निवासी पाल हाउस के पास फाफाडीह रमण मंदिर वार्ड जिला रायपुर छतीसगढ़ की शिकायत पर मदनमहल पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की है। धोखाधड़ी के आरोपितों लक्ष्मण नगर नंदरी रूरल जोधपुर,राजस्थान निवासी भानू प्रताप सिंह तथा 933/5 गांधीपुरा बीजेएस कालोनी जोधपुर सिटी पश्चिम राजस्थान निवासी महेंद्र प्रताप सिंह की तलाश की जा रही है।
मदनमहल थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि पंकज मलंग रायपुर में इलेक्ट्रानिक सामग्री का व्यापार करते हैं। आरोपितों भानू प्रताप व महेंद्र प्रताप से उनकी पुरानी जान पहचान थी। कुछ वर्ष पूर्व भानू प्रताप ने पंकज को बताया कि महेंद्र प्रताप के साथ मिलकर उसने व्यावसायिक कंपनी सांग्याजी इंटरप्राइजेस के अंतर्गत इलेक्ट्रानिक सामान की एक बड़ी कसाइनमेंट विदेश से मंगवाई है। करीब एक करोड़ रुपये का निवेश कर चार करोड़ रुपये की आमदनी की जा सकती है। इस कारोबार के लिए उन्होंने जबलपुर को मुख्यालय बनाया है। भानू ने उसे लालच दिया कि यदि वह एक करोड़ रुपये का निवेश करता है तो उसे चार गुना फायदा होगा। लालच में आकर पंकज ने अपने चचेरे भाई सतीश मलंग से इस संबंध में चर्चा की, जिसके बाद पंकज व सतीश जबलपुर पहुंचे। अग्रवाल कालोनी स्थित कार्यालय में भानू प्रताप व महेंद्र प्रताप से व्यावसायिक अनुबंध किया। इस दौरान विजय नगर निवासी नारायण चक्रवर्ती तथा पद्मेश शुक्ला गवाह बने। करण तलरेजा एवं रतन कुमार आसमानी को मलंग भाइयों ने साझेदार बनाया था। वर्ष 2017 में हुए अनुबंध के बाद इलेक्ट्रानिक सामान की खरीदी तथा उसे बेचकर होने वाले मुनाफे के नाम पर भानू व महेंद्र चचेरे भाइयों से रकम ऐंठते रहे। 2018 तक एक करोड़ 58 लाख रुपये ऐंठने के बाद दोनों अग्रवाल कालोनी स्थित कार्यालय को बंद कर भाग गए।
मदनमहल थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित चचेरे भाइयों को जालसाजों ने जानकारी दी थी कि वे विदेश से आधुनिक किस्म का कैमरा मंगवा रहे हैं। उस कैमरे से ली हुई तस्वीरों में किसी भी इंसान का व्यक्तित्व अलग नजर आता है। उन्होंने कुछ फोटो व पोस्टर भी चचेरे भाइयों को दिखाए थे। जिसके बारे में दावा किया था कि उसी कैमरे से तस्वीरें ली गई हैं। दोनों भाइयों ने सोचा कि ऐसा कैमरा बेचकर अच्छी खासी कमाई की जा सकेगी। रकम देने के बाद जालसाज जबलपुर से भाग गए और कैमरे की सप्ताई भी नहीं की।
थाना प्रभारी ने बताया कि जबलपुर से भागे जालसाजों की तलाश में चचेरे भाई जोधपुर पहुंचे। जहां दोनों को पकड़ लिया गया। अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने चचेरे भाइयों को 59 लाख रुपये का बैंक चेक दिया था। 23 फरवरी 2021 को चेक बैंक में लगाया गया तो वह अनादरित हो गया। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत जांच पर भानू प्रताप व महेंद्र प्रताप के खिलाफ एक करोड़ 58 लाख की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...