उत्तर प्रदेश के लखनऊ के तालकटोरा में रहने वाले बैंककर्मी अजय श्रीवास्तव ने गूगल एप पर नौकरानी की तलाश में 52 लाख रुपये गंवा दिए। एप के माध्यम से वह जालसाजों के फेर में फंस गए। कोलकाता में बैठे जालसाजों ने उन्हें फोन किया और नौकरानी मुहैया कराने के बहाने उसे फोटो भेजी। मोबाइल पर अश्लील बातों की आडियो और कुछ गतिविधियों की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस और साइबर क्राइम सेल की टीम ने जालसाज को कोलकाता से गिरफ्तार कर उसके पास से 50.17 लाख रुपये बरामद कर लिए।
इंस्पेक्टर साइबर क्राइम सेल रणजीत राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप मंडल कोलकाता के न्यू टाउन हिडको आवासन बिल्डिग हेयर स्ट्रीट इलाके का रहने वाला है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, पीड़ित अजय के 50.17 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं, वहीं अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पीड़ित अजय पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बीते मार्च में वह गूगल पर लोकैंटो प्लेटफार्म पर सर्च कर रहे थे। संदीप मंडल ने उनको फोन किया। संदीप मंडल कोलकाता में एक काल सेंटर चलाता है। वह गूगल पर डेटिग एप भी चलाता हैै। संदीप ने अजय से कहा कि आपने मेरी वेबसाइट पर सर्च किया था। अजय ने कहा कि उन्हें घर के लिए नौकरानी चाहिए। संदीप ने रजिस्ट्रेशन और अन्य मदों के पैसे खाते में डलवाए और अजय को कुछ फोटो भेजी। इसके बाद संदीप ने अजय से लड़की की फोन पर बात कराई। लड़की ने कुछ अश्लील बातें करके वीडियो काल भी की। संदीप ने अश्लील आडियो और वीडियो दोनों रिकार्ड कर लिया और वायरल करने की धमकी देकर अजय ठगने लगे।
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि अजय से डेढ़ माह में संदीप ने 52 लाख रुपये ठग लिए। अजय संदीप की डिमांड पर खाते में रुपये डालते रहते थे। उन्होंने 15-20 लाख रुपये लोन लिया। बीमारी के नाम पर दोस्तों और रिश्तेदारों से भी रुपये लिए। त्रस्त आकर उन्होंने तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच में साइबर क्राइम सेल को लगाया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...