बुजुर्गों को फिर से जवान बनाने का झांसा देकर 35 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला एक दंपती पुलिस की रडार पर है। राजीव दुबे और रश्मि दुबे नामक इस दंपती ने इजरायली ‘टाइम मशीन’ और ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए 64 साल के बुजुर्गों को 25 साल का युवा बनाने का दावा किया, जिससे सैकड़ों लोग उनके झांसे में आ गए।
दंपती के खिलाफ अब तक 500 से ज्यादा लोग सामने आ चुके हैं और पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की डीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पीड़ितों को तहरीर देने को कहा गया है, और जैसे-जैसे मामले बढ़ेंगे, दंपती के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
किदवई नगर पुलिस ने शनिवार को इस दंपती का जिम और कार्यालय सील कर दिया। दंपती के खिलाफ बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं और उनके संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। जिम संचालित करने वाली कंपनी ने इस पूरे फर्जीवाड़े का पता चलते ही उनकी फ्रेंचाइजी भी वापस ले ली है।
इस ठगी को अंजाम देने के लिए दंपती ने नेटवर्किंग मार्केटिंग का सहारा लिया। दंपती ने टारगेट पूरा करने पर लोगों को लाखों रुपये के गिफ्ट का लालच देकर उन्हें और अधिक लोगों को ठगने के लिए प्रेरित किया। स्कीम के तहत तीन लाख रुपये का टारगेट पूरा करने पर डिनर सेट, 6 लाख पर सूटकेस, 12 लाख पर एलईडी टीवी, 24 लाख पर लैपटॉप और 48 लाख रुपये का टारगेट पूरा करने पर अंतरराष्ट्रीय ट्रिप का झांसा दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया है, जिसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश कुमार शुक्ला समेत साइबर और सर्विलांस टीम के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार दंपती की तलाश में जुटी है।
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा है कि सैकड़ों लोगों को ठगने वाले इस दंपती पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ितों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें दर्ज कराएं ताकि दंपती को कानून के शिकंजे में लिया जा सके। इस पूरी घटना ने कानपुर शहर में हड़कंप मचा दिया है, और पुलिस अब दंपती को गिरफ्तार करने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...