Google Analytics Meta Pixel नड्डा से मिलकर रायपुर पहुंचे गणेश शंकर मिश्र, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत - Ekhabri.com

नड्डा से मिलकर रायपुर पहुंचे गणेश शंकर मिश्र, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

रायपुर। पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्र के भाजपा प्रवेश पश्चात रायपुर आगमन पर रायपुर शहर जिला ने उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया । रायपुर पहुंचने पर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने भी उनके भाजपा प्रवेश पर प्रसन्नता जाहिर कर उज्जवल भविष्य की कामना की। उनका स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा की गणेश शंकर मिश्र ने विभिन्न जिलों में कलेक्टर व प्रशासन में उच्च पदों पर रहकर जन सेवा के अनेक योजनाएं अमल में लाए हैं । उनके अनुभव का भाजपा की विचारधारा व शक्ति में संविलियन कर आमजन के हित में साथ मिलकर और भी जन हित के कार्य करेंगे ऐसी पूर्ण आशा है। रायपुर पहुंचने पर गणेश शंकर मिश्र ने कहा कि अधिकारी के रुप में दिल्ली गया और भाजपा के सिपाही के रूप में वापस आ रहा हूं। मैं प्रशासनिक अधिकारी के रूप मे छत्तीसगढ़ के एक बड़े इलाके मे विकास का साक्षी रहा हूं। इस दौरान मैने कांग्रेस और भाजपा दोनो दलों की सरकारों और उनकी नीतियों को गहराई से देखने के बाद मैं भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूँ। मुझे आशा है कि राज्य के विकास और यहां के ढाई करोड़ लोगों के कल्याण के भाजपा के संकल्प की सिद्धि के लिए अपने संपूर्ण सामथ्र्य से प्रयास करूंगा । मुझे यह भी विश्वास है कि हमारे प्रयास सफल होंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ,रायपुर जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, ओंकार बैस और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू व राजन गांव बेमेतरा बलौदाबाजार कसडोल बस्तर से आए कार्यकर्ताओं ने गणेश शंकर मिश्रा का भाजपा प्रवेश करने पर स्वागत किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...