वाराणसी. भारत को सबसे लंबे रिवर क्रूज की सौगात 13 जनवरी से मिलने जा रही है. संभावना जताई जा रही हैं कि यह सौगात पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन ले कर आएगी. जिसकी तस्वीर अभी से नज़र आ रही है. जी हां, गंगा विलास क्रूज यूरोपीय देशों के लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जिसका परिणाम है कि आगामी 5 सालों के लिए लगभग 60 फ़ीसदी यूरोपीय व अन्य विदेशी नागरिकों ने इसकी बुकिंग करा ली है.
बता दें कि देश में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे. जिसके बाद यह अपने 32 सौ किलोमीटर के लंबे सफर के लिए रवाना हो जाएगी. लेकिन, रवानगी से पहले जहां वर्तमान में इस क्रूज़ में 32 पर्यटक मौजूद है, तो वहीं आगामी 5 सालों के लिए लगभग 60 फ़ीसदी विदेशी पर्यटकों ने इसकी बुकिंग पहले ही करा रखी है.
60 फ़ीसदी बुकिंग
एडवांस बुकिंग के बाबत क्रूज के अधिष्ठाता राज सिंह ने बताया कि गंगा विलास का इंटीरियर विदेशी पर्यटकों को खूब पसंद आ रहा है. जिसका नतीजा है कि आगामी 5 सालों के लिए लगभग 60 फ़ीसदी डिपार्चर की बुकिंग हो चुकी है. इसमें यूरोपीय, नार्वे, जर्मन देशों के लोग शामिल है. उन्होंने बताया कि हमारे लिए यह एक बड़ा मौका है, जब लॉन्चिंग के पहले ही हमारे पास इतनी सारी क्वेरी आ रही है. हमें उम्मीद है कि लॉन्चिंग के बाद और भी ज्यादा लोग इसे पसंद करेंगे और लगातार इसकी बुकिंग बढ़ती जाएगी. सिर्फ विदेशी ही नहीं बल्कि भारतीय पर्यटकों की भी क्वेरी आ रही है. हम यह उम्मीद जताते हैं कि, भारतीय पर्यटक भी इस क्रूज़ में यात्रा कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि 51 दिन की यात्रा के साथ-साथ अन्य छोटे-छोटे 4, 10, 12 दिन की यात्रा के पैकेज भी हैं. यदि यात्री चाहे तो उस पैकेज का भी प्रयोग कर सकते हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...