Google Analytics Meta Pixel बिहार में कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा से पिस्टल की नोक पर गैंगरेप - Ekhabri.com

बिहार में कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा से पिस्टल की नोक पर गैंगरेप

बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और पुलिस खामोश। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के सख्‍त आदेश का न तो पुलिस की सक्रियता पर कोई असर पड रहा है और न ही अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है। यहां कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को अपहरण कर पांच युवकों ने पिस्टल के बल पर सामुहिक दुष्‍कर्म किया। इतना ही नहीं असंवेदनशील बिहार पुलिस ने वारदात के तीन दिन बाद केस दर्ज किया।

जिले के सकरा थाना के पिपरी-सहदुल्लापुर रोड में सोमवार शाम कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सुजावलपुर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में ले जाकर पिस्टल के बल पर पांच युवकों ने सामुहिक दुष्‍कर्म किया। किसी तरह पीड़िता खिड़की के रास्ते भाग कर एनएच पर पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को घर ले गए। परिजन ने इसकी सूचना सकरा थाने को दी। मगर घटना के तीन दिन बाद बुधवार को मामला महिला थाने पहुंचा।

वारदात के अगले दिन मंगलवार को परिजनों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया,  लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके विपरीत पुलिस ने परिजन को फटकार लगाई। इसका एक ऑडियो परिजन ने पुलिस को दिया है। सकरा थाने के टालमटोल पर घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को पीड़िता अपने परिजन के साथ महिला थाने पहुंची। परिजन ने थाने में सामुहिक दुष्‍कर्म को लेकर आवेदन दिया। इस आधार पर महिला थाने की थानेदार नीरू कुमारी ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

Read Also  देवी मां को खुश करने को मां ने चढ़ा दी अपने बेटे की बलि

शिकायत के आधार पर मो. इजहार, आदित्य झा व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मो. इजहार को परिजनों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा है। इससे पहले महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया है, जिसकी रिपोर्ट आनी है।

डीएसपी (पूर्वी) मनोज पांडेय ने कहा कि किशोरी से सामुहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक आरोपित गिरफ्तार है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...