रायपुर, 19 अप्रैल 2025:छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में शुरू हुआ सुशासन तिहार अब जनकल्याण की एक नई मिसाल बन चुका है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य है – आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान कर जनता का विश्वास जीतना।
प्रदेशभर में चल रहे इस अभियान के तहत सरकार “मोर द्वार साय सरकार” जैसी पहल से सीधा संवाद स्थापित कर रही है। हर जिले में आयोजित शिविरों में अधिकारी आम लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर समाधान दे रहे हैं, जिससे सुशासन की असल तस्वीर उभरकर सामने आ रही है।
युगेश्वरी को मिला पक्का घर, वर्षों का सपना हुआ पूरा
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम पतेरापाली निवासी युगेश्वरी ध्रुव ने सुशासन तिहार के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन दिया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उनके आवास की पात्रता की पुष्टि की और उनका नाम आवास प्लस सर्वे 2.0 में दर्ज कर लिया गया। अब जल्द ही उनके पक्के घर का निर्माण कार्य शुरू होगा। युगेश्वरी की आंखों में वर्षों बाद उम्मीद की चमक दिखी, क्योंकि उनका सपना अब साकार होने जा रहा है।
दीपा को मिली मुख्यमंत्री नोनी योजना की मदद
महासमुंद के वार्ड क्रमांक 25 कुम्हारपारा की दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत आवेदन किया। पात्रता की जांच के बाद उन्हें ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह सहायता दीपा की पढ़ाई को रफ्तार देगी और उन्हें शिक्षक बनने के सपने की ओर एक मजबूत कदम मिलेगा।
जनता से जुड़कर सरकार ने बढ़ाया विश्वास
सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार का जनसेवा की ओर झुकाव और भी स्पष्ट हुआ है। प्रशासन की तत्परता और जवाबदेही ने ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों का भरोसा बढ़ाया है। यह पहल न केवल योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचा रही है, बल्कि शासन और जनता के बीच की दूरी भी खत्म कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...