रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में अपने पक्के मकान का सपना संजोने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर समाने आई है, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत, राज्य में 11,477 नए आवासों के निर्माण को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इससे हजारों लोगों के सिर में छत होगी.
इस योजना के तहत, सरकार प्रत्येक हितग्राही को निर्माण के लिए कुल 2,82,850 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। यह राशि सीधे निर्माण की प्रगति से जुड़ी है, जिससे काम की गति बनेगी। हितग्राहियों को यह धनराशि चार चरणों में मिलती है, इसमें नींव (फाउंडेशन) के लिए 1 लाख रुपये, लिंटल स्तर तक 50,000 रुपये, छत डालने पर 50,000 रुपये और अंत में कार्य पूर्ण होने पर शेष 50,000 रुपये। नियम के अनुसार प्रत्येक आवास का कारपेट क्षेत्रफल 30 से 45 वर्गमीटर के बीच होना अनिवार्य है। यदि निर्माण इस मानक के अनुरूप नहीं होता, तो राशि जारी करने में समस्या हो सकती है। राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) ने सभी निकायों को यह निर्देश दिए हैं कि वे पूरी प्रक्रिया को दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित करें।
मिलेगी प्रोत्साहन राशि
इस योजना का आकर्षक पहलू ‘मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना’ है। यदि कोई हितग्राही अपना घर तय समय-सीमा यानी 18 महीनों के भीतर पूरा कर लेता है, तो उसे सरकार की ओर से 32,850 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
किन्हें मिलेगी सहायता राशि
आवेदक संबंधित शहरी क्षेत्र का निवासी होना चाहिए। उसके पास देश में कहीं भी कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए। हितग्राही के पास घर बनाने के लिए स्वयं की भूमि या पट्टा होना अनिवार्य है। यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए लक्षित है। आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, भूमि के दस्तावेज और बैंक खाता विवरण अनिवार्य है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...