ग्राम सभा ने आवारा मवेशियों के लिए तैयार की वैकल्पिक व्यवस्था
रायपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा,घुरुवा,बारी के तहत आरंग जनपद पंचायत क्षेत्र में बनचरौदा और बैहार जैसे आदर्श गौठान बने हैं, जिसके लिए प्रदेश सरकार और आरंग जनपद की तारीफ हो रही है। लेकिन अभी भी ऐसे कई ग्राम पंचायतें हैं, जहां गौठान तो बने हैं, लेकिन उनका उपयोग मवेशियों को रखने के लिए नहीं किया जा रहा है।
ऐसा ही मामला आरंग जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम बनरसी का है, जहां गौठान तो बन गया है, लेकिन वहां मवेशियों को नहीं रखा जा रहा है। खुले में घूमते मवेशी किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की चिंता को दूर करते हुए बनरसी के ग्राम सभा समिति ने अपने खर्चे से गांव के बगझूला मंदिर परिसर में मवेशियों को रख रहे है, ताकि क्षेत्र के किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सके।
ग्रामीणों ने सीईओ किरण कौशिक से भी शिकायत की ग्रामीणों ने ग्राम सरपंच नीरा साहू और गौठान समिति के अध्यक्ष पूनम साहू पर गौठान में मवेशियों को रखने से मना करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ किरण कौशिक से भी शिकायत की है, लेकिन उनका आरोप है कि जब भी कोई अधिकारी गौठान का निरीक्षण करने आता है, तो सरपंच और गौठान समिति के अध्यक्ष चरवाहे के मवेशियों को लाकर गौठान में रखा जाता है, और फोटो खिंचवाने के बाद मवेशियों को पुन: गौठान के बाहर कर देते हैं।
गांव के बगझूला मंदिर परिसर में वैकल्पिक गौठान का निर्माण आवारा मवेशियों द्वारा किए जा रहे फसल नुकसान को बचाने के लिए ग्राम सभा समिति ने गांव के बगझूला मंदिर परिसर में वैकल्पिक गौठान का निर्माण किया है, जहांलगभग 100 आवारा मवेशियों को रखा गया हैं। इन मवेशियों के लिए चारा-पानी के प्रबंध के साथ चरवाहे की व्यवस्था ग्राम सभा समिति के सदस्यों की ओर से की गई है। इसके अलावा ग्रामीण सरपंच और गौठान समिति अध्यक्ष पर गौठान निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गौठान का निर्माण अधूरा, इसलिए मवेशियों को रखने से मना किया
ऊपर लगे आरोप पर बनरसी की सरपंच नीरा साहू का कहना है कि अभी गौठान का निर्माण अधूरा हैं, जिसकी वजह से जनपद सीईओ ने मवेशियों को रखने से मना किया हैं, साथ ही ग्रामीणों द्वारा किसी तरह का कोई सहयोग नहीं मिल रहा हैं, जिससे ऐसे स्थिति निर्मित हुए हैं। वहीं आरंग जनपद पंचायत सीईओ किरण कौशिक ने बताया कि सरपंच जानवरों को रखने के लिए तैयार है, लेकिन ग्रामीण सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे मवेशियों को रखने में समस्या आ रही है। उन्होंने इस मामले में ग्रामीणों और सरपंच से बात कर जल्द ही समस्या का निराकरण करने की बात कही है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...