Google Analytics Meta Pixel CORONAVIRUS टेस्टिंग के लिए सरकार ने मंगाई 'खास' मशीन - Ekhabri.com

CORONAVIRUS टेस्टिंग के लिए सरकार ने मंगाई ‘खास’ मशीन

देश में कोरोना टेस्टिंग (Coronavirus Testing) को लेकर एक अच्छी खबर है. कोरोना वायरस (Coronavirus) की ज्यादा से ज्यादा जांच के लिए एक खास मशीन COBAS 6800 लाई गई है. इस मशीन को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एनसीडीसी (NCDC) यानी नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल को सौंप दिया है. इसके अलावा देश में कोरोना (COVID-19) से निपटने के लिए परीक्षण की संख्या 20 लाख पहुंच गई है. तकरीबन हर दिन 1 लाख सैंपल की जांच भी हो रही है. कोरोना टेस्ट 504 सरकारी लैब के अलावा निजी लैबों में भी किये जा रहे हैं.

एक दिन में इतने सैंपल होंगे टेस्ट

एनसीडीसी (NCDC) सेंटर में फिलहाल इस नई टेक्नोलॉजी वाली मशीन से ही जांच की जाएगी. खास बात है कि इस मशीन की मदद से हर दिन 1200 सैंपल टेस्ट हो सकेंगे. दरअसल, यह मशीन एक साथ कई सैंपलों को टेस्ट कर सकती है. COBAS 6800 मशीन को जांच के लिए कम से कम BSL2 और कंट्रोल लेवल के लैब की आवश्यकता होती है. इस मशीन को किसी भी फैसिलिटी पर नहीं रखा जा सकता है. COBAS 6800 वायरल हेपेटाइटिस बी एंड सी, एचआईवी (HIV), एमटीबी, पैपिलोमा, सीएमवी, क्लैमाइडिया और नेयसेरेमिया जैसे रोगों के लक्षणों का पता लगा सकती है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘यह मशीन रोबोटिक्स है. ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों को इंफेक्शन का खतरा नहीं होगा. इसके साथ ही कम समय में ज्यादा टेस्ट के रिजल्ट भी मिलेंगे.’ उन्होंने आगे कहा, ‘कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर पिछले तीन दिन में धीमी होकर 13.9 दिन हो गई है.’

Read Also  मप्र के इस शहर में फिर उठाना कोरोना ने फन: 30 सैनिक संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 81,970 पहुंच गई है. इससे ठीक होने वाले 27,920 और मरने वालों का आंकड़ा 2,649 है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *