Google Analytics Meta Pixel शासन की फ्लैगशिप योजनाओं बेहतर क्रियान्वयन हो: मंत्री डॉ. डहरिया - Ekhabri.com

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं बेहतर क्रियान्वयन हो: मंत्री डॉ. डहरिया

रायपुर- नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज कलेक्टर कार्यालय सूरजपुर के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, सीईओ जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।   मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार की जो फ्लैगशिप योजनाएं हैं उन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे से हो तथा उन कार्यों को ध्यान देकर करने के साथ ही जिले में परिणाम मूलक कार्य करना आवश्यक है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी विकास के कार्यों का सतत निगरानी कराये। जिले में जहां भी गौठान बने हैं वहां पर्याप्त मात्रा में चारा एवं पानी उपलब्ध हो। पानी की उपलब्धता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिये। उन्होंन बताया कि गर्मी का सीजन आ गया है मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी गौठानों में रहे। बरसात में थोड़ी परेशानी होती है उसे दूर करना है।    उन्होंने वन विभाग एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग को समन्वय बनाकर नरवा के कामों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लैगशिप योजना भूमिहिन मजदूर किसान न्याय योजना अंतर्गत ग्रामीणों में पंजीयन के साथ ही साथ नगर पंचायतों में भी योजना को प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता का प्रथम किस्त जारी कर दिया है। बेरोजगारी भत्ता का लाभ दिलाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। अधिकारियों को सरकार विभिन्न योजनाओं लाभ दिलाने का प्रयास कराना चाहिए। राजस्व विभाग को नामान्तरण, सीमांकन एवं बटवारा के कार्यों को समय-सीमा करने का निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा पीडब्लयूडी के सड़कों के संधारण एवं मरम्मत का कार्य बरसात से पहले करने के निर्देश दिये। इसके लिए सरकार ने नगरीय निकायों को भी पैसा दिया है। नगर पंचायतों का विकास के कार्य भी तेजी से करने हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री जी के घोषणा अनुसार 10 जून तक नगर पंचायतों के प्रस्ताव मुख्यालय पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने नगर निकायों में कार्यों के लिए समय पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को भूमि की अग्रीम आधितत्य देते हुए आबंटन का भी कार्य देना सुनिश्चित करने कहा। आबंटन के लिए कोई भी कार्य लंबित न रहे। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में श्रम पंजीयन काम होता है, वह निःशुल्क हो गया है, अब पंजीयन पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाये। गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन ग्रामीणों के साथ-साथ नगरीय निकायों में भी हो। गोबर खरीदी की जानकारी प्रतिदिन संचालनालय में पहुंचनी चाहिए। उन्होंने मोबाइल मेडिकल, धनवंतरी दुकान की जानकारी लेते हुए धनवंतरी दवाई दुकानों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्र के समीप केंद्रों के संचालन के निर्देश दिये। जिससे अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। जहां भी जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाता है वहा पर अधिकारी जनप्रतिनिधियों से मिलने का समय निर्धारित रखें तथा उनके समस्याओं का समाधान करें। इसी प्रकार आम जनता की समस्याओं का निराकरण समय पर करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को खाद एवं बीज का भंडारा सोसायटी में समय से पूर्व करने के निर्देश देते हुए वर्मी कंपोस्ट खाद के प्रयोग हेतु किसानों को उत्साहित करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग को पहुंचविहिन क्षेत्रों में 2 माह का राशन भंडार करने का निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की कोई शिकायत न मिले इसका विशेष ध्यान रखने कहा। शिक्षा विभाग को शिक्षा मंत्री जी ने राशि स्वीकृत किया है जिले में जितने भी स्कूल हैं उनके मरम्मत, संधारण, रंग-रोगन के कार्य स्कूल खुलने से पूर्व करने के निर्देश दिए। आदिवासी विकास विभाग के स्कूल, हॉस्टल, आश्रम एवं छात्रावासों के मरम्मत के कार्य को समय से पहले करने के निर्देश दिये तथा आश्रमों में बच्चों के लिए अनिवार्य रूप मेस संचालन के लिए कहा। उन्होंने जिले में वृक्षारोपण की कार्ययोजना के बारे में जाना तथा किसानों को धान के बदले अन्य फसलों को लगाने के लिए प्रोत्साहन करने कहा। उन्होंने लघुवनोपज की खरीदी तथा उनका संग्रहण के बाद उसके भुगतान समय पर भुगतान करने के निर्देश दिये।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *