Google Analytics Meta Pixel राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता:अकबर - Ekhabri.com

राज्य के सभी परिवारों को राशन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता:अकबर

परिवार के अलग हुए परिवारों को मिला राशन कार्ड, हितग्राहियों के चेहरे में आई मुस्कान
रायपुर। कबीरधाम जिले के कवर्धा और पिपरिया नगरीय निकायों के सैकड़ों ऐसे परिवारों के चेहरे में उस समय खुशियां देखने को मिली जब उनके परिवार के सभी सदस्यों के लिए राशन की समस्या और परेशानियों का ठोस समाधान मिल गया। वहीं पिपरिया के दिव्यांग फलीत मनहर ने नए राशन कार्ड पाकर खुशी जाहिर की। उन्होने कहा कि अब मेरे परिवार के लिए राशन की चिंता दूर हो गई है। इसके लिए उन्होंने वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रति अभार भी जताया। दरअसल यह सभी वर्तमान परिस्थितियों में अपने परिवार से अलग हुए है। पहले इनको सामूहिक रूप से इस योजना का लाभ मिल रहा था। कवर्धा नगर पालिका के 49 और पिपरिया नगर पंचायत के 26 नए परिवारों को इस योजना से जोड़ते हुए आज नया राशन कार्ड का वितरण किया गया।
सौर्वभौम पीडीएस राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना
वन,परिवहन,आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने इन सभी परिवारों को आज राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना सार्वभौम पीडीएस योजना से जोड़ते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सौर्वभौम पीडीएस राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने वादा निभाते हुए पहले ही वर्ष से राज्य के सभी परिवारों को इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब वर्तमान परिस्थितियों में फिर से नए राशन कार्ड बनाने की मांग की जा रही है। विवाह के बाद अपने परिवार से अलग हो गए है और वे अपने परिवार के लिए अलग से राशन की व्यवस्था करना चाहते है, तो ऐसे परिवारों को पात्रता के अनुसार राशनकार्ड दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र सभी आवेदकों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान नागरिकों ने की थी मांग
उल्लेखनीय है कि वन मंत्री मोहम्मद अकबर को कबीरधाम जिले के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा नए राशन कार्ड की मांग के संबंध में अधिकांश आवेदन प्राप्त होते थे। उन्होंने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री शर्मा को सभी आवेदनों की जांच करने तथा सत्यापन करने के निर्देश दिए। वन मंत्री श्री अकबर ने परिवार से अलग हुए परिवारों के राशन की समस्या के लिए ठोस समाधान की पहल की। इस संबंध में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के माध्यम से आवेदन लिए गए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा था कि सौर्वभौम पीडीएस राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ मिलना चाहिए। सभी आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन कराएं और प्रात्र हितग्राहियों को इस योजना के अनुरूप जोड़ते हुए लाभ दें।
राशन कार्ड वितरण के अवसर पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुंभकार, उपाध्यक्ष, शत्रुहन साहू, पाषर्द चुनवा खान, भीखम कोसले, अशोक सिंह, प्रमोद लूनिया, श्री संताष यादव, सुनील साहू, रामकली पटेल, कपिल जायसवाल, एल्डरमैन दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, दीपक ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी अरूण मेश्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...