Google Analytics Meta Pixel जिंदा है बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक! - Ekhabri.com

जिंदा है बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक!

बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की पूर्व सेवायुक्तों अधिकारियों कर्मचारियों का भव्य पुनर्मिलन-समारोह कोंडागांव में रविवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग सौ अधिकारियों कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम भाग डीएनके कॉलोनी स्थित ‘मां दंतेश्वरी हर्बल परिसर’ में संपन्न हुआ। यहां सर्वप्रथम सभी अतिथियों का अक्षत तथा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तत्पश्चात ‘बईठका-कक्ष’ में आयोजित बैठक में सभी लोगों ने सेवाकाल के अपने-अपने खट्टे मीठे संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर हर्बल की खेती जैविक खेती तथा विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया टीक और काली मिर्च के पेड़ों से तैयार नेचुरल ग्रीनहाउस के लिए देश में विदेश में पुरस्कृत किसान डॉ.राजाराम त्रिपाठी को बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण के समस्त बैंक कर्मियों की ओर से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ राजाराम त्रिपाठी ने औषधीय पौधों की खेती शुरू करने के पहले कुछ वर्षों तक ‘ स्टेट बैंक आफ इंडिया ‘ तथा राज्य सरकार के द्वारा प्रायोजित ‘बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ में अधिकारी/ शाखा-प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी‌। इस अवसर पर अपने भावुक व्याख्यान में डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में उनकी सफलताओं में बैंक के सेवा काल में उन्हें मिले कार्य प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, संतुलित व्यवहार व कठोर अनुशासन की शिक्षा तथा सतत प्रशिक्षण का बड़ा योगदान रहा है,और वे आज भी अपनी मातृ संस्था बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा सभी साथी बैंक कर्मियों के दिल से आभारी हैं। बस्तर के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा का सूत्रपात करने, बस्तर के लोगों को बैंकों से पहली बार जोड़ने और बस्तर के समग्र विकास में बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक व उसके कर्मचारियों अधिकारियों का बड़ा योगदान रहा है।

Read Also  लंच के बाद मीटिंग की तैयारी में थे माओवादी, तभी जवानों ने ऑपरेशन को ऐसे दिया अंजाम, पढ़िए एनकाउंटर की पूरी इनसाइड स्टोरी...

 

 

 

इस अवसर पर मां दंतेश्वरी हर्बल समूह की ओर से शिप्रा त्रिपाठी ने मां दंतेश्वरी की भतरी बोली में वंदना गीत तथा स्वागत-गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के डॉ राजाराम त्रिपाठी, शिप्रा त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, जसमती नेताम,बलई चक्रवर्ती,, रमेश पंडा, कृष्णा नेताम, शंकर नाग,संजय कोर्राम द्वारा बस्तर के ग्रामीण अंचलों की दीर्घकालीन सेवा हेतु बैंक अधिकारी सत्येंद्र पांडे,रामकुमार पात्र, अलखराम सिंहा, डॉ एलएन खोबरागड़े, अशोक तिवारी,पीके राघव, वीरेंद्र साहू , वसीम अख्तर,एनके ओट्टी,राजीव सेलोकर, जनक प्रसाद पांडे, ऊषालता राव,कोशी फिलिप्स,आरती फिलिप्स, एचएस मरावी,सनातन नाग, धन सिंह ठाकुर, सुब्रत मुखर्जी,जनक प्रसाद पांडे,सुब्रत मुखर्जी,आरपी जोशी, विनोद सुरोजिया,जेपीएन शर्मा,अमीन करीम गाजी, मुरली पालीग्राही, विश्वजीत कर, वेणु गोपाल राव,उत्तम धर, हरक राम धनेलिया, कलीराम सेन,एन नेताम, श्री हरिनाथ यादव, पितुराम पांडे, लोकनाथ राठौर, गजेंद्र ठाकुर,भूपेंद्र ठाकुर, रमेश सिंह, राजेश सावरकर कोसरिया,एम गेडाम, रवीन्द्र यादव,एआर पांडे आदि सभी अतिथियों का सपरिवार अंगवस्त्रम से सम्मानित करते हुए ‘नागरिक-अभिनंदन’ किया गया। इसके साथ ही मां दंतेश्वरी हर्बल समूह द्वारा कोंडागांव में उगाई गई काली मिर्च भी भेंट की गई।

 

 

 

तदोपरांत जलपान के पश्चात कार्यक्रम के दूसरे भाग में बैंक अधिकारियों कर्मचारियों समेत 100 से अधिक लोगों का काफिला चिकलपुटी स्थित ‘ मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म तथा रिसर्च सेंटर’ पहुंचा। यहां पर देश में सबसे ज्यादा नगद लाभ देने वाली ऑस्ट्रेलियन टीक और काली मिर्च की सफल युगलबंदी से तैयार नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल का अध्ययन किया गया, इसके साथ ही अनुराग त्रिपाठी तथा जसमती नेताम ने इन ऑस्ट्रेलिया टीम के पेड़ों के नीचे उगने वाले जड़ी बूटियों का विस्तार से परिचय भी दिया गया। उल्लेखनीय रूप से शक्कर से 25 गुना ज्यादा मीठी होने के बावजूद जीरो कैलोरी वाली बूटी (स्टीविया ) की पत्तियों को चखकर और यह जानकर कि यह इतना ज्यादा मीठा होने के बावजूद ये मीठी पत्तियां शक्कर का सुरक्षित विकल्प होने के साथ ही साथ डायबिटीज की बीमारी का कारगर इलाज भी है, सभी हैरान रह गए।

Read Also  महिला समूह बनवाकर की गई लाखों की ठगी

 

 

 

इस अवसर पर सत्येंद्र पांडे ने कहा कि डॉ राजाराम त्रिपाठी जी अपने जुनून, कठोर परिश्रम और तपस्या के बूते देश विदेश में कृषि के क्षेत्र में अव्वल स्थान हासिल किया है, हर ग्रामीण बैंक कर्मी को आज उन पर गर्व है। डॉक्टर खोबरागड़े ने कहा कि डॉक्टर राजाराम को जब भी कोई अवार्ड मिलता है तो हम ग्रामीण बैंक परिवार के सभी को लगता है कि मानो वो अवार्ड हमें ही मिला है‌। फिर पीके राघव तथा विश्वजीत कर,उत्तम धरने डॉ. त्रिपाठी के साथ काम करने के दरम्यान हुए अपने अनुभव साझा किये।
भले ही कालांतर में ‘बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ का विलय राज्य के अन्य ग्रामीण बैंकों के साथ ही ‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक’ में हो गया, परंतु बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के पूर्व सेवायुक्तों में परस्पर एक परिवार की भांति प्रेम,अपनापन और भाई चारा कायम है। इस अवसर पर “बस्तर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जिंदा है” के नारे भी लगाए गए , और साथ ही आगामी पुनर्मिलन समारोह कांकेर में करने की घोषणा भी की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *