विद्यार्थियों को व्हाईट कोट प्रदाय कर दायित्वों के निर्वहन के लिए राज्यपाल ने दी सीख

राज्यपाल सुश्री उइके डॉ. हरवंश सिंह जज दंत चिकित्सा संस्थान के व्हाईट कोट सेरेमनी में शामिल हुई
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित डॉ. हरवंश सिंह जज दंत चिकित्सा संस्थान में बी.डी.एस. के प्रथम वर्ष में प्रवेश कर रहे विद्यार्थियों के व्हाईट कोट सेरेमनी में शामिल हुई। राज्यपाल सुश्री उइके सह अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। राज्यपाल ने इस दौरान संस्थान में प्रवेश कर रहे विद्यार्थियों को व्हाईट कोट प्रदाय किया और उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर ढंग से अध्ययन कर मानवता की सेवा के लिए कार्य करने को कहा। उल्लेखनीय है कि पंजाब विश्वविद्यालय सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसकी स्थापना 1882 में लाहौर में हुई थी। इसके अंतर्गत लगभग 200 महाविद्यालय संचालित हैं।
आज आपको जो कोट मिला है, उसका विशेष महत्व
राज्यपाल सुश्री उइके ने व्हाईट कोट सेरेमनी को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपको जो कोट मिला है, उसका विशेष महत्व है। यह कोट आमजनों के बीच आपको एक विशिष्ट पहचान देने के साथ ही विश्वास का परिचायक है। आप सभी इस कोट की गरिमा को बनाए रखें और अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि चिकित्सा संस्थान के विद्यार्थियों के लिए व्हाईट कोट सेरेमनी एक स्वर्णिम अवसर है, जिससे संस्थान में प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों को अपने प्राध्यापकों और संस्थान के बारे में जानकारी मिलती है। जो आपके महाविद्यालयीन तथा शैक्षणिक अनुभव को बेहतर बनाता है। उन्होंने इस मौके पर प्रवेश प्राप्त कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए दो समय अत्यंत महत्वपूर्ण
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए दो समय अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। एक वह समय जब विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने के लिए संस्थान में प्रवेश लेते हैं और दूसरा अध्ययन उपरांत अर्जित शिक्षा के व्यावहारिक उपयोग हेतु संस्थान से विदा लेते हैं। मेरा मानना है कि जिस परिसर में युवा अपने सपनों को गढ़ते हैं, वहां उनका स्वागत होना ही चाहिए। यह स्वागत समारोह निश्चित ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ायेगा और उनका उत्साहवर्धन करेगा। उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम समय, दंत चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों में अपने पेशे की संवेदनशीलता और दायित्व का बोध कराएगा। यह व्हाईट कोट सेरेमनी संस्थान की स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध, मरीजों की सेवा एवं देखभाल के अपने सिद्धांतों को सतत् रूप से जारी रखने पर बल देगा। दंत चिकित्सा के विद्यार्थी लोगों को एक स्वस्थ मुस्कान देने का काम करते हैं। चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों की तरह दंत चिकित्सा का अपना विशेष महत्व है। शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ दांतों की भी विशेष देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। चिकित्सकीय पेशे में सेवा भावना ही मूल है। आप सभी को संवेदनशील होकर मरीजों की सेवा करनी होगी। मरीज बड़ी उम्मीद से आपके पास आएंगे। आपकी कोशिश होनी चाहिए कि उनकी समस्याओं को दूर कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दें। कोविड के कठिन दौर में चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत लोगों ने मानवता की सेवा कर जो मिसाल कायम की है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। आप सभी युवा विद्यार्थियों का इसे पेशे के रूप में चुनना एक महत्वपूर्ण फैसला है। जो आपको विशेष अनुभव के साथ-साथ आत्मसंतुष्टि भी देगा। सेवा का यह क्षेत्र न केवल प्रतिष्ठित है, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण में भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार, अधिष्ठाता प्रोफेसर रेणु वीग, कुलसचिव विक्रम नैयर, अधिष्ठाता शोध प्रोफेसर सुधीर, नियंत्रक प्रोफेसर जगत भूषण, डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट आॅफ डेंटल साईंसेस एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत बत्रा, प्राध्यापकगण, प्राचार्यगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *