Google Analytics Meta Pixel राज्यपाल रमेन डेका ने तीन गांवों को लिया गोद, होगा समावेशी विकास - Ekhabri.com

राज्यपाल रमेन डेका ने तीन गांवों को लिया गोद, होगा समावेशी विकास

रायपुर, 29 मई 2025: राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश में समावेशी और मानव-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने के लिए तीन गांवों को गोद लिया है। बेमेतरा जिले का टेमरी, गरियाबंद जिले का मड़वा डीह और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का सोनपुरी गांव इस पहल के अंतर्गत चयनित किए गए हैं।

 

इस अभिनव पहल के तहत इन गांवों में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं को समुदाय की भागीदारी से लागू किया जाएगा। इसके लिए किसी नई राशि का प्रावधान नहीं किया गया है, बल्कि मौजूदा योजनाओं की राशि का प्रभावी उपयोग व निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

 

इन बिंदुओं पर रहेगा विशेष फोकस:

 

  • जल संरक्षण हेतु अमृत सरोवर, नरेगा और जल जीवन मिशन के तहत कार्य

*कैम्पा, नरेगा और वृक्षारोपण से हरित आवरण में वृद्धि

  • शिक्षा क्षेत्र में स्कूल ड्रॉपआउट कम करने के प्रयास, पुस्तकालयों में नई पुस्तकें

  • एनसीसी और स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर का जीर्णोद्धार

  • स्वास्थ्य व पोषण में टीबी उन्मूलन, आईसीडीएस और स्वच्छता अभियान

  • एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों और कौशल प्रशिक्षण से आजीविका में सुधार

  • सामाजिक सुरक्षा हेतु बुजुर्ग, दिव्यांग, नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान

  • कृषि में जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और पारंपरिक कृषि को बढ़ावा

  • विरासत और ग्रामीण पर्यटन के संरक्षण हेतु सामुदायिक प्रयास

 

निगरानी और मूल्यांकन का भी रहेगा विशेष प्रबंध:

गांवों की प्रगति का आकलन भूजल स्तर, हरित क्षेत्र में वृद्धि और स्कूल ड्रॉपआउट रेट जैसे मापनीय संकेतकों के आधार पर किया जाएगा। यह पहल संबंधित जिला प्रशासन को समावेशी और टिकाऊ विकास की दिशा में मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी।

 

पृष्ठभूमि:

गत वर्ष नई दिल्ली में आयोजित राज्यपाल सम्मेलन में प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु राज्यपालों को जिलों के अधिकारियों से संवाद करने का निर्देश दिया गया था। उसी निर्देश के तहत राज्यपाल रमेन डेका विभिन्न जिलों का दौरा कर योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कुछ गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *