रायपुर। भारत के अग्रणी उद्योग समूहों में से एक और विश्व स्तर पर स्टील, बिजली, खनन एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र की जानी-पहचानी कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को जुलाई 2023 से जुलाई 2024 की अवधि के लिए “ग्रेट प्लेस टू वर्क” (जीपीटीडब्ल्यू) प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।
बता दे कि यह प्रमाणपत्र प्रदान करने वाली संस्था ग्रेट प्लेस टू वर्क का दुनिया में बड़ा नाम है और इसकी बड़ी साख है इसलिए इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करना गर्व का विषय माना जाता है। ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणपत्र मिलना जेएसपी की उस अटूट प्रतिबद्धता का सबूत है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी आगे बढ़ सकता है, कंपनी के विकास में सकारात्मक योगदान कर सकता है और खुद को पोषित एवं प्रेरित महसूस कर सकता है।
जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ हमारे लोगों की निष्ठा एवं समर्पण के कारण हमारी असाधारण विकास यात्रा संभव हुई है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि जेएसपी के लिए हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण के केंद्र में लोगों को रखकर और सभी के लिए सपनों के कार्यस्थल का निर्माण कर हम अपने व्यवसाय को न सिर्फ नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे बल्कि अपने देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।” ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणपत्र हासिल करना जिन्दल स्टील एंड पावर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो कर्मचारियों को सशक्त बनाता है और इनोवेशन, विकास एवं सांझी सफलता को बढ़ावा देता है।
स्टील, ऊर्जा, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अग्रणी जिन्दल स्टील एंड पावर एक प्रमुख भारतीय उद्योग समूह है, जिसका लक्ष्य राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करना और एक बेहतरीन विश्व का निर्माण करना है। दुनिया भर में 12 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ जेएसपी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर अपनी क्षमता और दक्षता में नए आयाम जोड़ रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...