हाथरस। हाथरस गैंगरेप और हत्या मामले में जब सीबीआई ने चार्जशीट दायर की तो पीडि़ता की भाभी सिसकते हुए बोलीं कि, उनकी ननद का अंतिम बयान व्यर्थ नहीं गया. सीबीआई ने सभी चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू और लव-कुश के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए हैं. जांच एजेंसी ने इन आरोपियों के खिलाफ हत्या, रेप, गैंगरेप, एससी/एसटी एक्ट सहित तमाम धाराओं में चार्जशीट दायर की है.
गैंगरेप पीडि़ता ने 22 सितंबर को अपनी मौत से पहले बयान में बताया था कि उनके साथ रेप हुआ जो सीबीआई की दो हजार पेज के चार्जशीट का प्राथमिक आधार बना। बातचीत के दौरान भावुक परिवार ने सीबीआई चार्जशीट के नतीजे पर थोड़ी राहत की सांस ली. पीडि़ता के भैया बोले, हम जानते हैं कि इससे हमारी बहन वापस नहीं आ जाएगी लेकिन यह ऐसा है जिससे हमें खुशी नहीं मिलेगी, मगर इसे ऐसे देखें कि कम से कम हम जो बोल रहे थे वो सही था।
-विश्वास नहीं होता कि वह अब नहीं है
वहीं पीडि़ता की मां घर के बरामदे के कोने में रोती हुई दिखीं. उनके घर के बाहर लगे टेंट में सीआरपीएफ के कम से कम 80 जवान तैनात दिखे. पीडि़ता का परिवार कथित उच्च जातियों के गांव में अकेला दलित परिवार है. रोती हुई मां कहती हैं, मैंने सपना देखा कि वह चारपाई पर बैठकर चाय पी रही है. वह अब भी मेरे सपने में आती है. हमें अब भी विश्वास नहीं होता है कि वह अब दुनिया में नहीं है। भाभी बोलीं, हम यह कहते रहे कि लड़कों ने उसकी इज्जत लूटी जबकि यूपी पुलिस ने हमें पहले दिन से परेशान किया. हम अपने रीति-रिवाजों में अविवाहित लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करते हैं, हम उसे दफनाते हैं। हाथरस गैंगरेप और हत्या के मामले ने तब तूल पकड़ा जब पुलिस ने आधी रात को जबरन पीडि़ता का अंतिम संस्कार कर दिया था। जबकि परिजन शव को घर तक ले जाने के लिए बिलखते रहे। परिजनों का कहना है कि बिना उनकी सहमति के बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद गांव के माहौल में कोई बदलाव नहीं आया है, पीडि़त परिवार का कहना है कि, उनका (अपर कास्ट) रुख हमारे प्रति अब भी बदला नहीं है. अब भी पहले जैसा ही है।
–हमें लड़ते रहना है
सिसकते हुए पीडि़ता की भाभी कहती हैं, मेरे अपने परिवार में तीन बेटियां हैं, यह लड़ाई अब उनके लिए है. कोई भी कभी भी नहीं जान पाएगा कि हम उसे (ननद को) कितना याद करते हैं. लेकिन अब हमें लड़ते रहना है. यह एक शुरुआत है. हर किसी ने हम पर उंगलियां उठाईं. पुलिस, जिलाधिकारी सभी ने डराया, धमकाया. हम फिर कभी इस तरह से प्रताडि़त नहीं होना चाहते।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...