Google Analytics Meta Pixel अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की होगी पदस्थापना - Ekhabri.com

अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की होगी पदस्थापना

पोड़गांव में भेंट-मुलाकात: अंतागढ़ में तहसील कार्यालय की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा किसानों का संतोष ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है
भूमि की ऊर्वरता के लिए कंपोस्ट खाद बनाने और इस्तेमाल करने की अपील
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के दौरे पर रहे और इसका पहला चरण पोड़गांव में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात का था। मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना करने की घोषणा की। उन्होंने अंतागढ़ में तहसील कार्यालय भवन की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अंतागढ़ पोड़गांव से टेमरूपानी रोड के चौड़ीकरण के साथ ही आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की। उन्होंने अंतागढ़ गोल्डन चौक से बिजली आफिस तक माडल रोड निर्माण, ग्राम पंचायत बंडापाल बालक बालिका मिडिल स्कूल आश्रम, उपस्वास्थ्य केंद्र भैंसासुर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा के साथ ही ग्राम पंचायत बड़े गोपाल में नवीन आंगनबाड़ी की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पोड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन के साथ ही गुडरापारा में पुलिया निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने पोड़गांव पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना की और जैसे ही मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी पर किसानों से चर्चा करनी आरंभ की, वैसे ही आमाबेड़ा के किसान सोनू ने अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रख दी। सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से हम सबको अपनी फसल का उचित मूल्य मिल पाया है। किसानों के लिए इतनी संवेदनशीलता से सोचने के लिए आपका धन्यवाद। पता चला कि आप हमारे गांव आ रहे हैं तो आपको भेंट देने मैं अपने खेतों में उगाया ब्लैक राइस लाया हूं। भेंट-मुलाकात के दौरान सरेंडी गांव के तलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आप वायदे के पक्के हैं। मेरा कर्जा भी माफ हुआ और न्याय योजना का लाभ भी मिला। जब जब पैसे की जरूरत होती है न्याय योजना का पैसा खाते में आ जाता है और चिंता दूर हो जाती है। मुख्यमंत्री ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि किसानों का संतोष ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसानों की कर्जमाफी हुई और उत्पादन का उचित दाम मिला जिसके चलते वे खेती की बेहतरी के लिए निर्णय ले पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि कोरोना के चलते बारदाने की फैक्ट्री बंद थी। इस पर भी हमने सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का अपना वायदा निभाया और 98 लाख मीट्रिक टन का रिकार्ड धान खरीदा।
हमने गौठानों के माध्यम से अधिकतम वर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य प्राथमिकता से कराया
मुख्यमंत्री ने कहा कि रासायनिक खाद की कमी को देखते हुए, हमने गौठानों के माध्यम से अधिकतम वर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य हमने प्राथमिकता से कराया। भूमि की ऊर्वरता के लिए आप अधिकाधिक कंपोस्ट खाद बनाइये और इसका खेतों में इस्तेमाल करिये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टोंगराज बाबा के मंदिर को आम जनता के लिए समर्पित कर बाबा के दर्शन भी किये। इस मौके पर विधायक श्री अनूप नाग एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
ब्लड बैंक से सिकलिंग का इलाज हुआ आसान
सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार बेहतर करने के नतीजे जमीनी स्तर पर दिखने लगे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा। बिंदु कामड़े ने बताया कि मेरा बेटा तीन साल से सिकलिंग बीमारी से ग्रसित है। अंतागढ़ अस्पताल में सरकार ने ब्लड बैंक खुलवा दिया है और मुझे डॉ. खूबचंद बघेल योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सहायता कार्ड भी मिल गया है जिससे नि:शुल्क ब्लड बेटे के लिए मिल जाता है। बुजुर्ग जेतराम बघेल ने कहा कि रविवार को बाजार लगता है जब भी दिक्कत आती है वहां जांच करा लेता हूँ। यह बढ़िया सुविधा सरकार ने आरंभ की है। कुमारी उईके ने बताया कि हाट बाजार वाली नीली गाड़ी आती है और इलाज भी मुफ्त में हो जाता है और दवा भी मुफ्त में मिल जाती है।
जैविक खाद बेचकर कमाये 80 हजार रुपए
पोड़गांव की लक्ष्मी गावड़े ने बताया कि उनका समूह गौठान में जैविक खाद बना रहा है। अब तक 180 क्विंटल खाद बेच चुके हैं और इसके माध्यम से 80 हजार रुपए तक लाभ कमा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों को आजीविकामूलक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जैसे जैसे आपकी गतिविधियों का विस्तार होता जाएगा। समूह की आय बढ़ती जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *