रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम क्षेत्र में सफाई अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज 3 वार्डों की जांच की गई। जिसमें वार्डों में गन्दगी पसरी पाई गई। वहीं सफाई कर्मी भी निर्धारित संख्या से कम मिले। जिस पर सफाई ठेकेदारों पर 55 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।
निगम कमिश्नर श्री मिश्रा के निर्देश पर आज सुबह स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही शहर में सफाई व्यवस्था के जांच के लिए निकली थी।
इस दौरान वार्ड क्रमांक 59 संतोषी नगर क्षेत्र में नाले जाम पाए गए। वहां के गलियों में गन्दगी भी पसरी हुई थी। सफाई कर्मचारियों की गिनती की गई तो 40 में से मात्र 15 कर्मी ही मौजूद पाए गए। जिस पर सफाई ठेकेदार को बुलवाकर जमकर फटकार लगाई गई। उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। इसी तरह जोन क्रमांक 6 के वार्ड क्रमांक 60 में 35 में से सिर 15 सफाई कर्मी मौजूद मिले। 20 कर्मी गायब मिले। जिस पर ठेकेदार पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
इधर जोन क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 43 में भी भारी मात्रा में गन्दगी पाई गई। वहां 40 सफाई कर्मी होने थे। किंतु गिनती में वहां मात्र 20 कर्मी ही कार्यरत मिले। जिसके बाद सम्बंधित ठेकेदार पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। तीनों ठेकेदारों पर जुर्माने की कार्रवाई करने के साथ कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी गई। डॉ पाणिग्रही ने बताया कि निगम कमिश्नर श्री मिश्रा के निर्देश पर शहर के साफ – सफाई की लगातार कार्रवाई की जा रही है। कल भी कांशीराम नगर क्षेत्र में गन्दगी पाए जाने पर ठेकेदार पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...