मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के एक गांव में लोगों को राशन लेने से पहले पहाड़ पर जाना होता है, तब कहीं जाकर राशन मिलता है। यह एक दो बार नहीं, बल्कि पूरे साल यही प्रक्रिया दोहराई जाती है। आखिरकार राशनकार्डधारकों को राशन लेने से पहले यहाँ क्यों पूरे गांव के लोगों को पहाड़ पर क्यों चढ़ना पड़ता है? दरअसल, छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार राशन कार्डधारकों को ई पॉस मशीन के जरिये राशन वितरित किया जाता है। ऐसे में प्रत्येक राशन कार्डधारकों को फिंगर लगाना अनिवार्य होता है, तब कहीं जाकर हितग्राहियों को राशन मिलता है।
जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत गढ़वार का ग्राम पंचायत में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण से ई पास मशीन काम नहीं करता है। ऐसे में राशन वितरण करने वाले विक्रेता के साथ पूरे राशनकार्ड हितग्राहियों को दो किलोमीटर दूर एक पहाड़ पर जाना पड़ता है, जहां पर मोबाइल नेटवर्क काम करता है। इसके बाद हितग्राहियों का फिंगर लगावाया जाता है तब कहीं जाकर राशन मिलता है, क्योंकि गांव से दूर पहाड़ पर ही नेटवर्क मिल रहा है। इस तरह कि दिनचर्या से ग्रामीणों को भी सारे काम छोड़ कर पूरा दिन पहाड़ पर बैठना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि डीलर हमें संदेश भिजवा देते हैं कि राशन आ गया है, सभी लोग पहाड़ पर पहुंचे फिंगर लगाना है, इसके बाद ग्रामीणों का जद्दोजहद शुरू हो जाता है।
उपभोक्ता अवधेश सिंह ने बताया कि यंहा फिंगर लगाने के लिये बहुत परेशानी होती है बुजुर्ग लोग यहाँ चढ़ते हैं कभी भी गिर सकते हैं। शासन को थोड़ी पता है। हम लोग को पता है कि कैसे पहाड़ में चढ़ कर फिंगर लगते हैं। शासन को चाहिए कि यहां मोबाइल टावर की व्यवस्था करे, जिससे हम लोग को सुविधा मिल सके। ये समस्या हर महीने बनी रहती है। हम तो किसी तरह पहाड़ चढ़ जाते हैं, लेकिन बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को पहाड़ी में चढ़ने के लिये बहुत दिक्कत होती है।
गांव के सरपंच रामफल पंडो ने बताया कि गांव के आसपास मोबाईल नेटवर्क नहीं है। एकमात्र पहाड़ी के ऊपर ही नेटवर्क काम करता है। इसके कारण हर महीने 382 राशन कार्डधारीयों प्रति माह पहाड़ पर चढ़ना पड़ता है। इसकी शिकायत मैं खाद्य निरीक्षक एवम जिला खाद्यआधिकारी को किया गया है। अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है या तो गांव के आस-पास मोबाइल टावर लगवाया जाए या फिर शासन हमारे पंचायत में ऑफलाइन राशन वितरण करने की अनुमति दे। इससे पूरे पंचायत के लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके। मगर हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ शासन ने ऑनलाइन राशन वितरण करने का आदेश दी है। ऑफलाइन नहीं दे सकते। सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में होता है। जंगल पहाड़ में सांप,बिच्छू के साथ जंगली जानवरों का डर बना रहता है।
इस मामले में क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले मैं क्षेत्र की जनता से मोबाइल कनेक्टिविटी को लेकर वादा किया था। मुझे अपने वादे याद हैं। मैं इस विषय को लेकर गंभीर हूँ। भरतपुर-सोनहत विधानसभा में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या जल्द दूर की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...