रायपुर। कोराना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा फैसला लिया है। अब उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय और निजी विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं की अनुमति दी है। साथ ही अधिकांश परीक्षाओं को ऑनलाइन लेने को कहा है।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष /अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ऑफलाइन होगी। अन्य समस्त परीक्षाएं ऑनलाइन होगी। साथ ही समस्त परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं ऑनलाइन/ऑफलाइन सुविधानुसार ली जा सकती है।










