बांस और पैरे से बनी छप्पर के नीचे बैठकर मुख्यमंत्री ने की आमजनों से भेंट-मुलाकात, टपरकेला में बनेगा सामुदायिक भवन, कुबेरपुर और आमादरहा में सोलर लिफ्ट इरीगेशन की स्थापना की जाएगी, एसबीआई का एटीएम प्रारंभ करने की जाएगी पहल, मुख्यमंत्री खुद आवेदन लेने पहुंचे लोगों के बीच
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के सातवें दिन मंगलवार को सरगुजा(अम्बिकापुर) जिले के विधानसभा क्षेत्र लुंड्रा के ग्राम करजी पहुंचे। उन्होंने ग्राम करजी में आम के पेड़ों के बीच पारंपरिक रूप से बांस और पैरे से बनी छप्पर के नीचे बैठकर आमजनों से भेंट-मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। गौरतलब है कि बांस और पैरे से बने इस पारंपरिक छप्पर का निर्माण पड़ोसी गांव परसोढ़ी खुर्द के बंसोड़ समुदाय के लोगों द्वारा तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ग्राम करजी में कक्षा 11वीं की छात्रा मधुलिका प्रजापति के आग्रह पर हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर करजी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, एसबीआई का एटीएम। प्रारंभ करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मोके पर कहा कि ग्राम टपरकेला में सामुदायिक भवन निर्माण, कुबेरपुर और आमादरहा में सोलर लिफ्ट इरिगेशन की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान करजी के ग्रामीणों से उनका हाल-चाल जाना और राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में भी आमजनों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लोगों के बीच पहुंचकर स्वयं आवेदन लिए और सभी आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पटवारी के काम-काज के संबंध में भी लोगों से पूछा। ग्रामीणों ने पटवारी श्री गयाराम सिंह की तारीफ करते हुए बताया कि वे समय पर कार्यालय आ जाते हैं और सारे राजस्व रिकॉर्ड दुरूस्त रखते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पटवारी गयाराम के मुरीद हुए और पटवारी की प्रशंसा भी की। इस मौके पर करजी की यूनिता सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका बच्चा दिव्यांग है। वह बीमार रहता है और पैरों में काफी तकलीफ है। श्रीमती सिंह ने अपने दिव्यांग बच्चे का इलाज कराने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती यूनिता सिंह को आश्वस्त करते हुए तत्काल उनके बच्चे का इलाज कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने करजी में भेंट-मुलाकात के बाद तहसील कार्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से नामांतरण, सीमांकन, फौती, बंटवारा सहित लंबित राजस्व प्रकरणों तथा जाति, निवास और आय प्रमाण पत्रों के सम्बंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने भुइयां वेबसाइट पर विवादित राजस्व प्रकरण के निराकरण की स्थिति को स्वयं देखा। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ। शिवकुमार डहरिया, लुंड्रा विधायक डॉ। प्रीतम राम, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...