रायपुर, 10 जनवरी 2025/ केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम समेत अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।










