Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस आखिर कैसे बन गई Big Boss! काम कर गया ‘बिग ब्रदर’ वाला दांव - Ekhabri.com

कांग्रेस आखिर कैसे बन गई Big Boss! काम कर गया ‘बिग ब्रदर’ वाला दांव

 

करीब एक दशक बाद लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिति सुधरी है. 2014 में 44 और 2019 में 52 सीट जीतने वाली कांग्रेस ने 2024 में 99 सीटों पर जीत हासिल की है. ये परिणाम ऐसे ही नहीं आए हैं, बल्कि इसके पीछे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ‘बड़े भाई’ वाली रणनीति छिपी हुई है. बड़े भाई वाली रणनीति यानी छोटा भाई कुछ भी कहे मान लो.

 

कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन में समाजवादी पार्टी (37), डीएमके (22) शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे (9), एनसीपी शरद पवार (8), राजद (4), सीपीएम (4), IUML (3), आम आदमी पार्टी (3), JMM (3), JKNC (2), VCK (2), CPI (2), CPI(ML)(L) (2) जैसे पार्टियां शामिल थीं.

 

INDIA गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों या क्षेत्रीय/राष्ट्रीय पार्टियों ने जब-जब जो कहा, जितनी सीटें मांगी, कांग्रेस ने इनकार नहीं किया. हमेशा बड़े भाई की भूमिका में आकर छोटे भाई की बात मान ली. सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की बात नहीं बनी. जहां-जहां क्षेत्रीय/राष्ट्रीय पार्टियों से कांग्रेस की बात बनी, नतीजे अच्छे ही आए. कुल मिलाकर INDIA गठबंधन ने परिवार की तरह चुनाव लड़ा और न सिर्फ भाजपा को 240 पर रोक दिया, बल्कि अबकी बार 400 पार वाले कैंपेन को बुरी तरह धाराशायी भी कर दिया.

 

किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में कितनी सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश लोकसभा सीटों की संख्या

असम 3

बिहार 3

चंडीगढ़ 1

छत्तीसगढ़ 1

दादर और नागर हवेल एंड दमन-दीव 1

Read Also  शिवलिंग को खंडित कर नाग की चोरी

गोवा 1

गुजरात 1

हरियाणा 5

जम्मू कश्मीर 1

झारखंड 2

कर्नाटक 9

केरल 14

लद्दाख 1

लक्षद्वीप 1

महाराष्ट्र 13

मणिपुर 2

मेघालय 1

नागालैंड 1

ओडिशा 1

पुदुचेरी 1

पंजाब 7

राजस्थान 8

तमिलनाडु 9

तेलंगाना 8

उत्तर प्रदेश 6

पश्चिम बंगाल 1

कहां-कहां कांग्रेस ने गठबंधन में लड़ा चुनाव?

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था. INDIA ब्लॉक में शामिल अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर जीत हासिल की. यहां सीट शेयरिंग को लेकर सपा और कांग्रेस में कई बार पेंच फंसा था. आखिर में सपा की ओर से दी गई 17 सीटों के ऑफर को कांग्रेस ने स्वीकार कर ही लिया. नतीजा ये हुआ कि 2019 में जिस कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी, उस उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की.

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने INDIA गठबंधन के तहत शिवसेना उद्धव ठाकरे, एनसीपी शरद पवार के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. यहां भी सीट शेयरिंग को लेकर काफी दिनों तक पेंचा फंसा रहा. आखिरकार सीट शेयरिंग के मुद्दे का समाधान हुआ और नतीजा ये हुआ कि 2019 में सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस ने 2024 में 13 सीटों पर जीत हासिल की. इसके अलावा, इंडिया गठबंधन में शामिल शिव सेना (UBT) 9 सीटों पर जीत दर्ज की और NCP शरद चंद्र पवार ने 8 सीटों पर जीत हासिल की.

बिहार में कांग्रेस ने INDIA गठबंधन के तहत राजद, वीआईपी, CPI-(M)(L) के साथ चुनाव लड़ा. 2019 में सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस ने इस बार यानी 2024 में 3 सीटें जीत ली. वहीं, इंडिया गठबंधन की सहयोगी CPI-(M)(L) ने भी 2 सीटें जीतीं और राजद को भी 4 सीटों पर जीत हासिल हुई.

Read Also  घिनौनी हरकत: पेशाब से आटा गूंथ कर रोटियां बनाती थी मेड, पूरी फैमिली का लीवर खराब…मालकिन ने की FIR

राजस्थान में कांग्रेस ने INDIA गठबंधन के तहत सीपीआई (एम), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. जिस कांग्रेस को 2019 में राजस्थान में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी, वहां 2024 में कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल कर ली. इसके अलाव गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, CPI(M) को एक-एक सीट मिली.

पंजाब में भी कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. यहां कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई.

तमिलनाडु में कांग्रेस ने INDIA गठबंधन में शामिल डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. नतीजे जब आए तो डीएमके ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की.

केरल में नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे. यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 14 सीटों पर जीत हासिल की. इंडिया गठबंधन में शामिल IUML ने 2 सीटें जीतीं, जबकि केरल कांग्रेस और आरएसपी ने एक-एक सीट जीती.

झारखंड में भी कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ चुनाव लड़ा. नतीजे जब आए तो कांग्रेस को 2, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई. 2019 के चुनाव में कांग्रेस और झामुमो को एक-एक सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *