ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास बेहद दर्दनाक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे से सभी का दिल दहल गया। दर्द के तड़पते लोग और बिछी लाशों ने हर किसी को अंदर से झंझोर दिया है।

खबर के अनुसार बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खड़गपुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए। दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बालासोर रेल हादसे में अबतक 261 लोगों की मृत्यु हो गई है। घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रेल हादसे वाली जगह बालासोर के लिए रवाना हो चुके हैं। करीब 2 बजे भुवनेश्वर लैंड करेंगे।

बचाव कार्य जारी, दिए गए
ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। इस हादसे में 50 से ज्यादा की मौत हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
ओडिशा ट्रेन हादसे में कर्नाटक के सभी यात्री सुरक्षित हैं
कर्नाटक रेलवे के डीआईजी शशि कुमार ने बताया, ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर ट्रेन हादसे में कर्नाटक के सभी यात्री सुरक्षित हैं। कर्नाटक से जा रही ट्रेन को भी नुकसान पहुंचा है। उसके 23 कोच में से तीन क्षतिग्रस्त हुए हैं। अब तक उन कोचों में कर्नाटक के किसी यात्री के होने की जानकारी नहीं है। दुर्घटना के बाद से ही रेलवे अधिकारी ओडिशा में अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

लोगों को लेकर हावड़ा पहुंची दूसरी ट्रेन
हादसे वाली ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों को लेकर हावड़ा पहुंची दूसरी ट्रेन
बालासोर रेल हादसे के बाद ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों को लेकर एक ट्रेन हावड़ा स्टेशन पहुंची है। दक्षिण पूर्व रेलवे के SDGM ने कहा, इस ट्रेन में 200 यात्री थे, जिनमें से ज्यादातर लोग मद्रास जा रहे थे। हमने यात्रियों को सुविधा दी थी कि वे अपने घर के पास वाले स्टेशन पर उतर सकते हैं, ऐसे में बहुत से लोग रास्ते में उतर चुके हैं। अब जो दूसरी ट्रेन आ रही है उसमें 1000 यात्री आ रहे हैं।

CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...