मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व ने खूब सर्वे कराने के बाद काफी माथापच्ची कर प्रत्याशी तो तय कर दिए, लेकिन सूची जारी होने के बाद उम्मीदों ने बगावत की आग का रूप धारण कर लिया। पत्ता कटने से नाराज नेताओं की बगावत ने शीर्ष नेतृत्व की पेशानी पर बल ला दिया है। बीजेपी 69 सीटों पर तो कांग्रेस 51 सीटों पर अपने ही नेताओं की नाराजगी का सामना कर रही है। इन बागियों को मनाने में बीजेपी के सारे सूरमा फेल हो गए तो जीत के जादूगर अमित शाह खुद जादुई मंत्र लेकर मैदान में उतर पड़े हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोर्चा संभाल लिया है।
कांग्रेस में 5 सर्वे और 11 बिंदु, नारी सम्मान योजना और जनाक्रोश यात्रा में सक्रियता और दो बार हारने वालों को टिकट नहीं का क्राइटेरिया तय किया गया था, पर करीब 100 सीटें ऐसी रही जहां यह फार्मूला फेल हो गया। पार्टी ने 230 सीटों पर प्रत्याशी तय तो कर दिया, लेकिन फाइनल सूची सामने आने के बाद दावेदारी में शामिल 1000 असंतुष्टों ने बगावत का झंड़ा उठा लिया। अब इनको मनाने के लिए पार्टी में डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। बागियों को मनाने का जिम्मा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और मप्र कांग्रेस के इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुरजेवाला को सौंपा गया है।
सत्तारुढ़ बीजेपी भी बागियों से दो-चार हो रही है। उसे 69 सीटों पर अपने ही नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी में पिछले 10 दिन के अंदर बागियों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। अगर इनकी नाराजगी ऐसे ही बनी रहे तो बीजेपी का सत्ता बचाए रखने का स्वप्न मतदान से पहले ही टूट जाएगा। प्रदेश के सारे दिग्गज इनको मनाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बेकाबू हालात को संभालने की जिम्मेदारी अब पार्टी के चाणक्य अमित शाह ने खुद संभाल ली है।
मध्य प्रदेश में बागियों की नाराजगी दूर करना आसान नहीं है। हालात यह है कि एक को मनाओ तो दूजा रूठ जाता है। पार्टी के पुराने नेताओं को ही तवज्जो दो तो नए नेता बगावत का झंडा बुलंद कर दे रहे हैं। नए और जिताऊ चेहरे मान कर दूसरों पर पार्टी ने दांव तो लगा दिया तो पुरानों ने नाक में दम कर दिया है। इस बार बागियों के सामने अकेले या निर्दलीय चुनाव लड़ने की मजबूरी नहीं है। मैदान में इतने दल उतरे हैं कि हर बागी को एक इलेक्शन सिंबल का सहारा मिल गया है और दलों को एक संभावित जिताऊ उम्मीदवार। अब भाजपा और कांग्रेस मतदान पहले रुठे नेताओं को मनाने में कितना सफल होते हैं, यह तो समय ही बताएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...