रायपुर, 19 अगस्त 2025। शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को लोगों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जमकर खरीदारी हो रही है।
प्रदर्शनी में कोसा और काटन की साड़ियां, ड्रेस मटेरियल, बेडशीट, सूट, कॉटन बैग, शॉल, जैकेट, बेलमेटल, काष्ठ-बॉस शिल्प और लौहशिल्प जैसी वस्तुएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिलाएं खासतौर पर कोसा और काटन की साड़ियों और पारंपरिक ड्रेस मटेरियल की खरीदी कर रही हैं।
ग्रामोद्योग विभाग की ओर से इस प्रदर्शनी में बिक्री के लिए उपलब्ध सामग्रियों पर अधिकतम 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर किफायती दरों पर पारंपरिक वस्त्र और सजावटी सामग्रियां खरीद रहे हैं।
यह प्रदर्शनी 7 अगस्त राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस से शुरू हुई थी और यह 31 अगस्त तक चलेगी। त्योहारों के सीजन को देखते हुए प्रदर्शनी को खास तौर पर लोगों के लिए आकर्षक बनाया गया है।
गोदना शिल्प, शीसल शिल्प, कोसा सिल्क, टसर सिल्क, खादी वस्त्र और सजावटी सामग्री लोगों की पसंद बन चुके हैं। गृह सज्जा से लेकर त्योहार की तैयारी तक के लिए यहां मौजूद वस्तुएं खरीदारों को खूब भा रही हैं।
प्रदर्शनी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और इसे त्योहारी सीजन की सौगात माना जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...