92 प्रतिशत भारतीय कर्मचारियों का मानना है कि हाइब्रिड नौकरी के वातावरण से कार्य और जीवन के बीच संतुलन में सुधार आता है। दिग्गज कंप्यूटर निर्माता कंपनी एचपी की वैश्विक स्टडी में यह बात सामने आई है। स्टडी के मुताबिक, 72 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि हाइब्रिड वर्क माडल ज्यादा उत्पादक है। वहीं, 88 प्रतिशत का कहना है कि हाइब्रिड वर्क से कंपनी में कर्मचारियों के बने रहने की संख्या भी बढ़ रही है।
एचपी इंडिया के प्रबंध निदेशक केतन पटेल का कहना है कि अधिकांश कर्मचारी हाइब्रिड वर्क माडल को पसंद कर रहे हैं, इस कारण वे पूरे समय के लिए कार्यालय में वापस जाने को तैयार नहीं है। संस्थानों को भी लचीलापन प्रदान करने वाले एक हाइब्रिड कार्यस्थल का पुनर्मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि संस्थानों को उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की संतुष्टि की निगरानी करनी चाहिए। स्टडी में शामिल अधिकांश कर्मचारियों ने कहा कि वे सप्ताह में दो-तीन दिन कार्यालय में काम करना पसंद करते हैं। 51 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि लैपटाप से उन्हें अधिक उत्पादक रूप से कार्यों को पूरा करने में मदद मिलती है। स्टडी में कहा गया है कि हाइब्रिड वर्क माडल में काम करने के लिए कर्मचारियों को बेहतर तकनीकी उपकरणों की आवश्यकता होती है।
क्या है हाइब्रिड वर्क माडल?
कोरोना के बाद निजी और सरकारी संस्थानों में काम का तरीका बदला है। बड़ी संख्या में संस्थान अब वर्क फ्राम होम के बाद हाइब्रिड वर्क माडल अपना रहे हैं। इसमें कंपनी और कर्मचारियों की सुविधा के लिहाज से काम का एक माडल तय होता है। इसके तहत कुछ दिन आफिस से काम किया जाता है तो कुछ दिन घर या किसी भी अन्य जगह से काम किया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...