ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका द्वारा ब्राजील पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ पर ट्रंप से बात करने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बजाय वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत को प्राथमिकता देंगे।
लूला ने ट्रंप के इस फैसले को ब्राजील की संप्रभुता और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की यह नीति न सिर्फ आर्थिक प्रभुत्व की लड़ाई है, बल्कि ब्राजील के आंतरिक मामलों में दखल की कोशिश भी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था। 2022 के चुनावों में हार के बाद बोल्सोनारो पर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगा था, जिस पर अब मुकदमा चल रहा है।
ट्रंप ने कहा था कि ब्राजील की वर्तमान सरकार गलत दिशा में जा रही है, लेकिन वे ब्राजील के लोगों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राजील चाहे तो उन्हें कॉल कर सकता है और इस मुद्दे पर बातचीत संभव है। लूला दा सिल्वा ने ट्रंप की इस पेशकश को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं ट्रंप को कॉल नहीं करूंगा क्योंकि वह बात करना ही नहीं चाहते। मैं शी जिनपिंग को कॉल करूंगा, नरेंद्र मोदी को कॉल करूंगा, लेकिन ट्रंप से बात करने में मेरी कोई रुचि नहीं है।”
लूला ने यह भी कहा कि ब्राजील अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन (WTO) सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों का सहारा लेगा। उनका कहना है कि सरकार पहले से ही विदेशी व्यापार को मजबूत करने और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। भारत और चीन जैसे देश ब्रिक्स के सदस्य हैं और ट्रंप लगातार इन देशों पर डॉलर की साख कमजोर करने का आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में लूला की प्राथमिकता भी ब्रिक्स देशों के साथ व्यापारिक सहयोग बढ़ाने की है।
ट्रंप पर नाराज़गी के बावजूद लूला ने कहा कि वे नवंबर में ब्राजील के बेलम शहर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP30 के लिए ट्रंप को आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं उन्हें फोन करने की कृपा करूंगा ताकि उनकी जलवायु पर राय ली जा सके।” अमेरिका ने ब्राजील पर स्वतंत्र चुनावों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का आरोप लगाया है। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनियों पर लगाए गए सख्त नियमों को भी मुद्दा बनाया है। लूला दा सिल्वा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “ब्राजील एक संप्रभु देश है। अगर अमेरिका टैरिफ लगाएगा, तो ब्राजील भी जवाबी शुल्क लगाने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप की ये नीतियां ब्लैकमेल की तरह हैं और हम झुकेंगे नहीं।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...