Google Analytics Meta Pixel बात करनी है तो PM मोदी और जिनपिंग से करूंगा…ट्रंप से नहीं, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा - Ekhabri.com

बात करनी है तो PM मोदी और जिनपिंग से करूंगा…ट्रंप से नहीं, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका द्वारा ब्राजील पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ पर ट्रंप से बात करने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बजाय वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत को प्राथमिकता देंगे।

 

 

लूला ने ट्रंप के इस फैसले को ब्राजील की संप्रभुता और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की यह नीति न सिर्फ आर्थिक प्रभुत्व की लड़ाई है, बल्कि ब्राजील के आंतरिक मामलों में दखल की कोशिश भी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था। 2022 के चुनावों में हार के बाद बोल्सोनारो पर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगा था, जिस पर अब मुकदमा चल रहा है।

 

 

ट्रंप ने कहा था कि ब्राजील की वर्तमान सरकार गलत दिशा में जा रही है, लेकिन वे ब्राजील के लोगों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राजील चाहे तो उन्हें कॉल कर सकता है और इस मुद्दे पर बातचीत संभव है। लूला दा सिल्वा ने ट्रंप की इस पेशकश को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं ट्रंप को कॉल नहीं करूंगा क्योंकि वह बात करना ही नहीं चाहते। मैं शी जिनपिंग को कॉल करूंगा, नरेंद्र मोदी को कॉल करूंगा, लेकिन ट्रंप से बात करने में मेरी कोई रुचि नहीं है।”

 

 

लूला ने यह भी कहा कि ब्राजील अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन (WTO) सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों का सहारा लेगा। उनका कहना है कि सरकार पहले से ही विदेशी व्यापार को मजबूत करने और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। भारत और चीन जैसे देश ब्रिक्स के सदस्य हैं और ट्रंप लगातार इन देशों पर डॉलर की साख कमजोर करने का आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में लूला की प्राथमिकता भी ब्रिक्स देशों के साथ व्यापारिक सहयोग बढ़ाने की है।

Read Also  भारत के बाद अमेरिका ने दिया चीन को झटका, Huawei और ZTE पर लगाया बैन

 

 

ट्रंप पर नाराज़गी के बावजूद लूला ने कहा कि वे नवंबर में ब्राजील के बेलम शहर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP30 के लिए ट्रंप को आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं उन्हें फोन करने की कृपा करूंगा ताकि उनकी जलवायु पर राय ली जा सके।” अमेरिका ने ब्राजील पर स्वतंत्र चुनावों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का आरोप लगाया है। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनियों पर लगाए गए सख्त नियमों को भी मुद्दा बनाया है। लूला दा सिल्वा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “ब्राजील एक संप्रभु देश है। अगर अमेरिका टैरिफ लगाएगा, तो ब्राजील भी जवाबी शुल्क लगाने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप की ये नीतियां ब्लैकमेल की तरह हैं और हम झुकेंगे नहीं।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *